फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If the live-in job had not been living in northeastern young man hanged

नौकरी न मिली तो लिव-इन में रह रहे नॉर्थ-ईस्ट के युवक ने फांसी लगा ली

Mon, 06 Feb 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
If the live-in job had not been living in northeastern young man hanged
demo pic - फोटो : अमर उजाला

मालवीय नगर इलाके में नॉर्थ-ईस्ट के एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त संजय शर्मा (25) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि संजय नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था। यहां वह एक महिला दोस्त के साथ लिव-इन में रहने लगा था। नौकरी न मिलने व महिला दोस्त से अनबन के कारण वह तनाव में था।
विज्ञापन


पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से संजय ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद संजय का शव परिजनों को सौंप दिया है। शव लेकर परिवार असम रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय की दोस्त डीयू से पढ़ाई कर रही है।

If the live-in job had not been living in northeastern young man hanged
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से असम का रहने वाला संजय शर्मा जेएफ-49 टॉप फ्लोर, गुप्ता कालोनी, मालवीय नगर में अपनी महिला दोस्त के साथ लिवइन में रह रहा था। संजय की दोस्त डीयू से पढ़ाई कर रही है।

वहीं संजय तीन माह पूर्व ही दिल्ली नौकरी की तलाश में आया था। मकान मालिक मुकेश ने बताया कि शनिवार दिन में उसे पुलिस के आने पर पता चला कि संजय से सुसाइड कर लिया है। कमरे में उस समय  संजय की महिला दोस्त भी थी। संजय ने बाथरूम की ग्रिल से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। उसकी दोस्त ने ही मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एम्स ट्रामा सेंटर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संजय व उसकी महिला दोस्त की अनबन चल रही थी। वहीं नौकरी न मिलने के कारण संजय भी थोड़ा डिप्रेशन में भी था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी कारण संजय ने मौत को गले लगाया। पुलिस परिजनों व संजय की महिला मित्र से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed