{"_id":"585a8c714f1c1b1b64e3aa75","slug":"if-the-cash-had-not-been-thought-choked","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी न मिली तो लगा दिया लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी न मिली तो लगा दिया लंबा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 22 Dec 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी में बैंक से पैसे न मिलने के कारण जाम लगाए लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश की किल्लत से लोगों का धैर्य एक बार फिर जवाब दे गया। नोटबंदी के 40 दिन बीतने के बाद भी लोगों के हाथ में नकदी नहीं आ रही है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
धवार को जवाहर कॉलोनी स्थित सेंट्रल बैंक कर्मियों के रवैये से परेशान होकर लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोग बैंक के सामने ही धरने पर भी बैठे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक से पैसा निकालने के लिए लोग कई दिन से चक्कर काट रहे हैं। कोई तीन से तो कोई चार दिन से। बैंक कर्मियों की अव्यवस्था के कारण लोगों को रोजाना मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं बैंक द्वारा कुछ लोगों को वीआईपी सुविधा देकर सीधे अंदर प्रवेश कराया जा रहा है, जिस पर भी लोगों में आक्रोश था। बुधवार को पांच हजार रुपये से अधिक राशि जमा कराने वाले बैंक आए थे, लेकिन बैंक की अव्यवस्था के कारण परेशान लोग जाम लगाकर गेट के बाहर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। बैंक प्रबंधन से बातचीत कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया।