फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If the agreement is not implemented, municipal and fire department employees will go on a three-day strike starting August 6.

Delhi NCR News: समझौता लागू नहीं हुआ तो 6 अगस्त से पालिका और फायर कर्मचारी करेंगे तीन दिवसीय हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को नूंह में समझौता लागू करवाओ, संगठन मजबूत बनाओ विषय पर जिला स्तरीय रैली आयोजित हुई। रैली में सरकार पर 13 मई को हुए द्विपक्षीय समझौते को लागू न करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी गई कि यदि 30 जुलाई तक सहमति संबंधी आदेश जारी नहीं किए गए तो प्रदेश के सभी नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने की। इस दौरान उप महासचिव सुनील चंडालिया, राज्य उपप्रधान बसंत कुमार, संगठनकर्ता राजपाल, जिला प्रधान सुभाष संगेलिया तथा हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के उपप्रधान शाहुन खान सहित कई पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित किया।


नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई वार्ता में गुरुग्राम सहित सभी छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने, उन्हें नियमित करने और कर्मचारियों की 17 प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए 30 जुलाई तक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया गया। उन्होंने इसे सरकार की वादाखिलाफी बताते हुए कहा कि यदि समझौता लागू नहीं हुआ तो हड़ताल की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। रैली में नगर पालिका फिरोजपुर झिरका के प्रधान मुकेश चावरिया, तावडू के प्रधान मामचंद, पुनहाना के प्रधान धर्मवीर, फायर यूनियन के प्रधान सद्दाम सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द समझौता लागू करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed