'अगर एसीबी दिल्ली सरकार के पास होती तो जेल में बंद होतीं शीला दीक्षित'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये बातें दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शीला दीक्षित को बचा रही है। इस बाबत उन्होंने उपराज्यपाल नजीब जंग को एक पत्र भी लिखा है।
दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मिश्रा ने कहा कि शीला दीक्षित का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला। लेकिन शीला दीक्षित के ऊपर कुल पांच मामले दर्ज हैं।
'जिनसे पूछताछ होनी चाहिए वही खुद कर रहे हैं सवाल'
जिसमें से एक मामले पर रिक्वेस्ट लेटर भी भेजा गया है। उन्होंने सवाल किया कि एसीबी शेष चार मामलों में शीला दीक्षित को नोटिस क्यों नहीं भेज रही है। इस मामले में शीला उल्टा उपराज्यपाल को पत्र को लिखकर पूछताछ कर रही हैं।
जिन लोगों से पूछताछ होनी चाहिए, वह खुद ही सवाल कर रहा है। मिश्रा ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मोदी का उपराज्यपाल और एसीबी को निर्देश है कि शीला दीक्षित को किसी तरह की परेशानी नहीं
होनी चाहिए।
उन्हें परेशानी हुई तो वे भाजपा वालों का भंडाफोड़ कर देंगी। उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कपिल मिश्रा ने कहा है कि टैंकर घोटाले में भाजपा और कांग्रेस के रिश्ते सामने आ रहे है। क्योंकि जो भाषा भाजपा बोल रही है वहीं शीला भी बोल रही हैं। दोनों का रिश्ता क्या कहलाता है, यह समझ से परे है। दोनों एक दूसरे मिले हुए हैं।