फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   if Plans to be promoted we will win in 2019 says cm yogi adityanath

सांसदों और विधायकों की बैठक में सीएम योगी बोले, योजनाओं का प्रचार हो तो 2019 में जीत पक्की

Tue, 19 Jun 2018 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Tue, 19 Jun 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
if Plans to be promoted we will win in 2019 says cm yogi adityanath
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि अगर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का ठीक से प्रचार होता तो भाजपा उपचुनाव में नहीं हारती। 19 जिलों के भाजपा पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक में सीएम ने भरोसा जताया कि आम लोगों को योजनाओं की पूरी जानकारी होने पर लोकसभा चुनाव, 2019 जीतना मुश्किल नहीं होगा।
विज्ञापन


कैराना और नूरपुर लोकसभा उपचुनाव में हार पर मंथन करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों का हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर हमारे खिलाफ लड़ा। फिर भी हमारी हार बड़े अंतर से नहीं हुई। अगर गोरखपुर में आधा और कैराना में एक फीसदी वोट ज्यादा मिलता तो भाजपा जीतती। इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। अब नए जोश के साथ लोगों के बीच जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारी व नेता आम चुनाव से पहले लोगों तक सरकार की सही तस्वीर पहुंचाने में जुट जाएं। बैठक के दौरान मौजूद विधायकों और अन्य नेताओं ने भरोसा दिलाया कि वे जोर-शोर से काम करेंगे और 2019 में पार्टी को बड़ी जीत दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री ने गिनाए काम

if Plans to be promoted we will win in 2019 says cm yogi adityanath
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने बैठक में बताया कि यूपी सरकार ने गन्ना किसानों को 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान कराया। बंद पड़ी तीन चीनी मिल चालू कराईं। बागपत की रमाला और मेरठ की मोहिद्दीनपुर शुगर मिल का विस्तार किया। बैठक के बाद मीडिया से कहा कि केंद्र ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ ही हर तबके के विकास के लिए 115 से ज्यादा योजनाएं चलाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed