{"_id":"5b27ea374f1c1bfd6e8b8708","slug":"if-plans-to-be-promoted-we-will-win-in-2019-says-cm-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांसदों और विधायकों की बैठक में सीएम योगी बोले, योजनाओं का प्रचार हो तो 2019 में जीत पक्की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसदों और विधायकों की बैठक में सीएम योगी बोले, योजनाओं का प्रचार हो तो 2019 में जीत पक्की
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि अगर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का ठीक से प्रचार होता तो भाजपा उपचुनाव में नहीं हारती। 19 जिलों के भाजपा पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक में सीएम ने भरोसा जताया कि आम लोगों को योजनाओं की पूरी जानकारी होने पर लोकसभा चुनाव, 2019 जीतना मुश्किल नहीं होगा।
कैराना और नूरपुर लोकसभा उपचुनाव में हार पर मंथन करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों का हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर हमारे खिलाफ लड़ा। फिर भी हमारी हार बड़े अंतर से नहीं हुई। अगर गोरखपुर में आधा और कैराना में एक फीसदी वोट ज्यादा मिलता तो भाजपा जीतती। इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। अब नए जोश के साथ लोगों के बीच जाने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारी व नेता आम चुनाव से पहले लोगों तक सरकार की सही तस्वीर पहुंचाने में जुट जाएं। बैठक के दौरान मौजूद विधायकों और अन्य नेताओं ने भरोसा दिलाया कि वे जोर-शोर से काम करेंगे और 2019 में पार्टी को बड़ी जीत दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री ने गिनाए काम
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने बैठक में बताया कि यूपी सरकार ने गन्ना किसानों को 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान कराया। बंद पड़ी तीन चीनी मिल चालू कराईं। बागपत की रमाला और मेरठ की मोहिद्दीनपुर शुगर मिल का विस्तार किया। बैठक के बाद मीडिया से कहा कि केंद्र ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ ही हर तबके के विकास के लिए 115 से ज्यादा योजनाएं चलाई हैं।