बीटेक छात्र ने की सुसाइड, बाप बोले अगर ऐसा पता होता तो भूखे रहकर भी दिलाते बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा के प्रकाश विहार में बुधवार रात एक बीटेक छात्र ने छत पर लगी बल्ली से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता के मुताबिक बेटा बाइक नहीं दिलाए जाने से नाराज था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रकाश नगर की गली नंबर-5 में राज मिस्त्री का काम करने वाले राजेंद्र प्रसाद पत्नी और तीन बेटों के साथ रहते हैं। राजेंद्र का छोटा बेटा किशन (22) दिल्ली स्थित एक कालेज से बीटेक कर रहा था। करीब एक माह पहले किशन ने पिता से कालेज जाने के लिए बाइक दिलवाने को कहा था।
किशन के अनुसार उन्होंने उसे कुछ दिन रुकने को कहा था। बुधवार शाम वह काम से लौटे तो किशन ने एक बार फिर बाइक दिलवाने की मांग की। इस पर उन्होंने कुछ दिन और इंतजार करने के साथ पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा।
भूखे रहकर भी दिलवाते बाइक
उन्होंने बताया कि इसके बाद किशन चुपके से छत की ओर चला गया। काफी देर नीचे नहीं आने पर वे ऊपर गए तो किशन छत पर लगी एक बल्ली से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर भागे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ खोड़ा अवधेश यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला बाइक नहीं दिलाने से नाराज होकर सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
भूखे रहकर भी दिलवाते बाइक
बेटे की मौत के बाद राजेंद्र और उनकी पत्नी सदमे में है। राजेंद्र ने बताया कि किशन बेहद हंसमुख लड़का था। ऐसे में उन्हें नहीं पता था कि वह बाइक नहीं दिलवाने पर इस तरह का कदम उठा लेगा। यदि उन्हें थोड़ा भी इल्म होता तो वे भूखे रहकर भी अपने बेटे को बाइक जरूर दिला देते हैं।
यह पहली घटना नहीं
09 अप्रैल 2015: नौंवी कक्षा में फेल होने पर श्यामपार्क में छात्र ने किया सुसाइड।
28 अक्टूबर 2014: खोड़ा में माता-पिता के डांटने पर आठवीं के छात्र ने की आत्महत्या।
1 मार्च 2013: न्यायखंड-3 में 10वीं की छात्रा खुशबू मिश्रा ने परीक्षा के तनाव के चलते फंदा लगाकर सुसाइड किया।
06 जनवरी 2013: वसुंधरा सेक्टर-3 में एमए स्टूडेंट दीक्षा सिंह ने परीक्षा में विफल होने पर जान दी।
24 जून 2012: अर्थला की संजय कालोनी में रहने वाले जीवन सिंह के बेटे मयंक ने इंजीनियरिंग में दाखिला न होने पर सुसाइड किया।