फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If all seven MPs elected form Aam Aadmi Party then government will work fast, Arvind Kejriwal

सातों सांसद आप के बने तो तेज काम करेगी सरकार: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Thu, 07 Feb 2019 06:13 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 07 Feb 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
If all seven MPs elected form Aam Aadmi Party then government will work fast, Arvind Kejriwal
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा को लोकसभा चुनाव में हार का डर सताने लगा है। इसी कारण वह मतदाताओं के नाम सूची से कटवा रही है। दिल्ली के साथ ही तलंगाना में भी मतदाताओं के नाम कटवाए गए हैं। यह दावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र की बलजीत नगर झुग्गी बस्ती में 200 गलियों के निर्माण का उद्घाटन करने के दौरान कही। सीएम का कहना है कि यह काम जून 2019 तक पूरा हो जाएगा। इस दौरान बाढ़ एवं सिंचाई मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आप के सातों सांसद जीत गए तो सरकार के विकास कार्यों में अड़ंगा डालने वाला कोई नहीं होगा। इन सांसदों के साथ दिल्ली सरकार दस गुना रफ्तार से काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने सरकारी स्कूलों की स्थिति और खराब इसलिए की, क्योंकि उनके लोगों के प्राइवेट स्कूल चलते हैं।
विज्ञापन


तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समय में जितनी फीस बढ़ी थी, हमने वापस कराई। जनता के करीब 360 करोड़ रुपये वापस दिलवाए। आज लोग प्राइवेट स्कूलों से बच्चों का नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला करा रहे हैं। बिजली बिल के खिलाफ 15 दिन अनशन के बावजूद शीला दीक्षित नहीं मानीं। हमारी सरकार में सबसे सस्ती बिजली दर है। दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में मुफ्त इलाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक महिला ने कहा कि हमारे इलाके में पानी नहीं पहुंचा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि सारा काम पांच साल में पूरा नहीं किया जा सकता। दो से तीन साल में घर-घर में पानी पहुंचा देंगे। पटेल नगर में पानी की समस्या है। इसे एक से डेढ़ साल में दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed