फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ICSE results declares, aarakiya chaterji of class 12th became all india topper

आरकिया चटर्जी बने ऑल इंडिया 12th टॉपर, पढ़िए पूरी खबर

Tue, 19 May 2015 08:36 AM IST
Updated Tue, 19 May 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
ICSE results declares, aarakiya chaterji of class 12th became all india topper

आईसीएसई-आईएससी ने आज बारहवीं और दसवीं की बोर्ड परिक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल आईसीएसई में बारहवीं का रिजल्ट 93.27 फीसदी जबकि दसवीं का रिजल्ट 97.49 फीसदी रहा।

विज्ञापन


इस बार बारहवीं में कोलकाता के आरकिया चैटर्जी ने 99.75 फीसदी के साथ ऑल इंडिया टॉप किया। वहीं दसवीं में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉप किया।
विज्ञापन


इन तीन छात्रों में कोलकाता की सुगता चौधरी, मुंबई की अनन्या पटवर्धन और तेजन तपन साहू रहे। पिछले कई सालों की तरह इस बार भी दसवीं और बारहवीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी। दसवीं में 98.95 लड़कियां और बारहवीं में 97.49 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं में गुड़गांव की हर्षिता ने गाड़ा झंडा

ICSE results declares, aarakiya chaterji of class 12th became all india topper

दसवीं में जहां 98.92 प्रतिशत लड़के सफल रहे वहीं बारहवीं में 95.27 प्रतिशत लड़के अव्वल हुए। बारहवीं में 99.25 फीसदी अंक लेकर 13 बच्चे संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे।

इनमें लखनऊ की सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज महानगर लखनऊ की श्रेया श्रीवास्तव व इसी स्कूल की प्रज्ञा मिश्रा रहीं। दसवीं में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर तीन छात्र रहे।

इनमें सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल लखनऊ के तथागत भाटिया 99 फीसदी अंक लेकर, यशवर्धन तोमर सेंटर मैरी एकेडमी मेरठ कैंट 99 फीसदी शामिल रहे।

तीसरे नंबर पर 11 छात्र संयुक्त रूप से 98.80 प्रतिशत अंक लेकर रहे, इनमें द श्रीराम स्कूल गुडग़ांव की हर्षिता चौधरी भी शामिल है।

(रिजल्ट से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed