{"_id":"62d42c260f80785ebb389eaf","slug":"icse-result-delhi-s-yashvi-jain-tops-aryan-ranks-second","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICSE Result: दिल्ली की यश्वी जैन ने किया टॉप, आर्यन दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE Result: दिल्ली की यश्वी जैन ने किया टॉप, आर्यन दूसरे स्थान पर
Sun, 17 Jul 2022 09:05 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:05 PM IST
सार
राजधानी से आईसीएसई परीक्षा के लिए 240 छात्र शामिल हुए थे। दिल्ली में सीआईएससीई का सिर्फ एक द फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल है, जो कि दक्षिणी दिल्ली में स्थित है। बोर्ड की ओर से 61 विषयों में 20 भारतीय भाषाएं, नौ विदेशी भाषाएं व एक शास्त्रीय भाषा में परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
आईसीएसई परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने रविवार शाम आईसीएसई के कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। दिल्ली में द फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल की यश्वी जैन ने 97.60 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, 97.40 फीसदी अंकों के साथ आर्यन गर्ग दूसरे पायदान व 97 फीसदी अंकों के साथ महिमा गुप्ता और जैसविन कौर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। दिल्ली का पास प्रतिशत 99.58 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
राजधानी से आईसीएसई परीक्षा के लिए 240 छात्र शामिल हुए थे। दिल्ली में सीआईएससीई का सिर्फ एक द फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल है, जो कि दक्षिणी दिल्ली में स्थित है। बोर्ड की ओर से 61 विषयों में 20 भारतीय भाषाएं, नौ विदेशी भाषाएं व एक शास्त्रीय भाषा में परीक्षा आयोजित की गई थी। दिल्ली से परीक्षा में 139 छात्र व 101 छात्राओं ने सफलता हासिल की है। वहीं, लड़कों से ज्यादा लड़कियों का पास प्रतिशत रहा है। परीक्षा में जहां 100 फीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की है, वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 99.28 फीसदी रहा है। एससी श्रेणी में छह, एसटी में दो व ओबीसी में 18 छात्रों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली के केंद्र पर दो सेमेस्टर में परीक्षा का आयोजन किया गया था। पहले सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2021 व दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन अप्रैल-मई में हुआ था। ऐसे में बच्चों में परिणाम को लेकर चिंता थी कि बोर्ड किस सेमेस्टर को अधिक तवज्जो देगा।
विज्ञापन
हालांकि, बोर्ड ने बाद में स्पष्ट किया था कि दोनों सेमेस्टर को मिलाकर परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड के सचिव व मुख्य कार्यकारी गैरी अराथून के मुताबिक, जिन छात्रों को पेपर को लेकर कोई दुविधा या परेशानी है, वे आगामी 23 जुलाई तक पेपर रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एक हजार रुपये का शुल्क अदा करना होगा। यह सुविधा सिर्फ दूसरे सेमेस्टर के लिए है। इससे पहले पहले सेमेस्टर की परीक्षा के लिए यह सुविधा दी जा चुकी है।