{"_id":"59f67717a41aca3219ff1d89d73a46a7","slug":"husband-wife-suicides-in-faridabad-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः पति-पत्नी ने घर में लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः पति-पत्नी ने घर में लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में स्थित आदर्श नगर में सोमवार रात पति-पत्नी ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक थल सेना में काम करता था। परिजनों को देर रात घटना का पता चला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक रोहित के पिता गजराज और मां ममता के बयान लिए गए हैं। गजराज ने बताया कि रोहित पांच साल से थलसेना में बतौर र्क्लक काम करता था।
विज्ञापन
उसकी पोस्टिंग असम में थी। करीब दो साल पहले उसने आदर्श नगर में एक मकान खरीदा था। यहीं की स्थानीय निवासी सुधा के साथ उसे प्रेम हो गया। जिसके बाद उसने सुधा से शादी कर ली। गजराज ने बताया कि रोहित शादी के बाद से इसी घर में रहता था। उसने कुछ किराएदार भी रख लिए थे। रोहित दो अगस्त को एक माह की छुट्टी लेकर यहां आया हुआ था।
विज्ञापन
छुट्टियों में रोहित अपनी मां ममता और पत्नी सुधा के साथ रिश्तेदारों के घर घूम-फिर रहा था। इसी दौरान रोहित ने अपनी छुट्टी पांच सितंबर तक बढ़वा ली थी।
ममता ने बताया कि घटना के दिन रोहित अन्य दिनों की तरह रात का खाना खाकर सोने चला गया। देर रात करीब तीन बजे टीवी चलने की आवाज सुन कर ममता की नींद खुल गई। उसने रोहित के कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो पति-पत्नी बिस्तर पर नहीं थे।
दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं मिला तो ममता ने अन्य किराएदारों को जगा दिया। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर रोहित और सुधा फांसी के फंदे से झूल रहे थे। जिसके बाद दोनों को फंदे से उतार कर पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। रोहित और सुधा दोनों के परिजनों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।