{"_id":"662fd9656a9fa7441004d96c","slug":"husband-stabs-wife-for-not-having-son-in-faridabad-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बेटा न होने पर पत्नी को मारा चाकू; महिला बोली- शादी के 15 साल बाद भी लड़का नहीं होने पर देता है ताने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: बेटा न होने पर पत्नी को मारा चाकू; महिला बोली- शादी के 15 साल बाद भी लड़का नहीं होने पर देता है ताने
Mon, 29 Apr 2024 11:01 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:01 PM IST
सार
आरोपी महिला को पीट रहा था। इस बीच महिला ने अपना बचाव करना चाहा तो आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेड़ीपुल पुल थाना इलाके की गड्ढा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसकी शादी को 15 साल हो चुके हैं। उसका पति कन्हैया लाल उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। आरोपी उसे ताना देता रहता है कि इतने साल बाद भी तुमने बेटे को जन्म नहीं दिया। 28 अप्रैल को आरोपी उसे पीट रहा था। महिला ने अपना बचाव करना चाहा तो आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके हाथ पर लग गया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन