फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband slits his wife throat with a knife after she refused to go to her in-laws house In Delhi

नशेड़ी पति का खौफनाक कदम: ससुराल जाने से पत्नी ने किया इनकार, शौच के लिए घर से निकली घरवाली का काट दिया गला

Sat, 15 Jun 2024 06:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jun 2024 06:55 PM IST
सार

गीता देवी ने पुलिस को बताया कि नौ साल पहले उसकी शादी कवि नगर गाजियाबाद निवासी राजकुमार से हुई थी। उसकी दो बेटी है। उसका पति कोई काम नहीं करता है। वह शराब पीने का आदी है और नशे में वह उसके साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन
husband slits his wife throat with a knife after she refused to go to her in-laws house In Delhi
पति ने रेता दिया पत्नी का गला - फोटो : freepik.com

विस्तार

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में ससुराल जाने से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी का चाकू से गला रेत दिया। गंभीर अवस्था में घायल महिला को उसके परिवार वालों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हमला कर भाग रहे आरोपी को महिला के भाइयों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पीड़िता की पहचान गीता देवी (25) के रूप में हुई है। वह पिछले चार माह से किराड़ी सुलेमान नगर स्थित अपने मायके में रह रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 जून की सुबह एक युवक ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके जीजा ने उसकी बहन का गला चाकू से रेत दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां शिकायतकर्ता आदर्श सिंह मिला। जिसने अपने बहनोई राजकुमार को पुलिस के हवाले किया। उसने बताया कि परिवार वाले उसकी घायल बहन गीता देवी को लेकर संजय गांधी अस्पताल गए हैं। पुलिस आरोपी को थाने भेजकर अस्पताल पहुंची। जहां गीता देवी का इलाज चल रहा था। वह बयान देने की हालत में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गीता देवी ने पुलिस को बताया कि नौ साल पहले उसकी शादी कवि नगर गाजियाबाद निवासी राजकुमार से हुई थी। उसकी दो बेटी है। उसका पति कोई काम नहीं करता है। वह शराब पीने का आदी है और नशे में वह उसके साथ मारपीट करता था। वह उसके चरित्र पर भी शक करता था। चार माह पहले उसकी आदतों से परेशान होकर वह बेटियों को लेकर अपने मायके आ गई। 12 जून की शाम उसका पति उसके घर आया और उसे साथ चलने के लिए कहने लगा। लेकिन वह जाने से इनकार कर दी। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। उसके बाद उसका पति वहां से चला गया। 

विज्ञापन

13 जून की सुबह वह बाहर बने शौचालय जाने के लिए घर से निकली। इसी दौरान राजकुमार ने पीछे से चाकू से उसका गला को रेत दिया। गले से खून निकलने लगा। वह घर की तरफ भागी। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर पीछा भागा। इसी दौरान उसके दो भाइयों ने आरोपी को पकड़ लिया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed