IPS पर आरोप लगाने वाली महिला के पति ने खोली जुबान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के कथित रूप से धमकी देने के मामले में फिर से चर्चाओं में आए आईपीएस अमिताभ ठाकुर का गाजियाबाद से जुड़ाव रहा है। उन पर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली वाली महिला भी गाजियाबाद से ही है।
महिला के पति का कहना है कि उनका सपा से कोई नाता नहीं है। आईपीएस अधिकारी और उनकी समाजसेवी पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला को सत्ता पक्ष का नजदीकी माना जा रहा है, हालांकि महिला के पति ने इससे इंकार किया है।
महिला के पति ने बताया कि उसका सपा से कोई लेना-देना नहीं है। लंबी लड़ाई के बाद रिपोर्ट दर्ज हो पाई है। इस मामले में कोर्ट भी जाना पड़ा और डीजीपी को आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी।
बाल मजदूरी से चर्चा में आए
यह महज इत्तफाक ही है कि जब सपा सुप्रीमो और आईपीएस के मामले ने तूल पकड़ा, तभी बलात्कार के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई।
पिछले साल सिविल डिफेंस के तत्कालीन चीफ वार्डन धर्मपाल गर्ग पर बाल मजदूरी के आरोपों के चलते कार्रवाई को लेकर अमिताभ ठाकुर चर्चाओं में आए थे। उसी दौरान उनके ऊपर बलात्कार के आरोप लगे।
इसी वर्ष जनवरी में बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला शहर के कविनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। अब उसी शिकायत पर आईपीएस अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अवैध खनन के खिलाफ खोला मोर्चा
यूपी के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद के खिलाफ भी आईपीएस ठाकुर दंपति ने बिगुल बजा रखा है। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में अवैध खनन होने और उसके तार लखनऊ तक जुड़े होने के मामले ने भी पिछले दिनों तूल पकड़ा था।
अवैध खनन करने वाले प्रभावशाली लोगों को सरकार के मंत्रियों से जोड़कर देखा गया था।
आरोपों के बाद इस मामले में सरकार ने गाजियाबाद-नोएडा के खनन विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को एक साथ हटा दिया था, मगर अब उनको फिर से यहीं पर तैनाती दे दी गई।
ठाकुर को परेशान न करे यूपी सरकारः आप
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने गहरी नाराजगी जाहिर की है।
एफआईआर की टाइमिंग पर सवाल खड़ा करते हुए पार्टी ने मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
साथ ही चेतावनी भी दी है कि अमिताभ ठाकुर का प्रदेश सरकार अगर किसी तरह से उत्पीड़न करती है तो आप चुप नहीं बैठेगी। प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।