फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिसके लिए रखा लंबी उम्र का व्रत उसी ने ली जान, पढ़ें आखिर पति ने 8वीं मंजिल से क्यों फेंका?

Mon, 29 Oct 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 29 Oct 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Gurugram murder case: husband pushed his wife from 8th floor In Gurugram
अंसल वैली पति ने पत्नी को फेंका - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के अंसल वैली व्यू के टावर टी-3 में करवाचौथ की रात एक निजी कंपनी के सहायक निदेशक विक्रम ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी को 8वीं मंजिल से धक्का दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका दीपिका गुरुग्राम के निजी बैंक में सहायक निदेशिक थीं। पुलिस ने उसके पिता के बयान पर पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 

 
Gurugram murder case: husband pushed his wife from 8th floor In Gurugram
ansal valley murder - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दीपिका आठवीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी में चली गई। तभी विक्रम ने पीछे से उसे धक्का दे दिया और फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलत: चंडीगढ़ निवासी हरिकिशन आहूजा ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी दीपिका (32) इंडसइंड बैंक में सहायक निदेशिक थी। उसने करीब 6 साल पहले गुरुग्राम निवासी विक्रम चौहान से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विक्रम का सोसायटी की किसी अन्य महिला के साथ प्रेस प्रसंग चल रहा है और इसी के कारण दीपिका की हत्या की गई। विक्रम स्काईलार्क कंपनी में सहायक निदेशक हैं और उसके दो बच्चे हैं।
Gurugram murder case: husband pushed his wife from 8th floor In Gurugram
अंसल वैली व्यू - फोटो : अमर उजाला
दंपति में अक्सर होता था झगड़ा      
परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले विक्रम की दोस्ती सोसायटी में रहने वाली शादीशुदा महिला से हो गई थी। विक्रम की उससे बढ़ती नजदीकियों का विरोध करने पर दीपिका का उससे अक्सर झगड़ा होता था। करीब 5 महीने पहले दीपिका ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद भी दोनों में झगड़ा कम नहीं हुआ और विक्रम की महिला दोस्त का उसके  घर पर आना जाना बढ़ गया। दीपिका विरोध करती तो विक्रम महिला दोस्त के घर चला जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurugram murder case: husband pushed his wife from 8th floor In Gurugram
अंसल वैली व्यू निवासी दीपिका को नहीं पता था कि शनिवार को उसकी जिंदगी का अंतिम करवाचौथ होगा। जिस पति के लिए उसने व्रत रखा है वही, पति उसे साजिश के तहत मौत के घाट उतार देगा। सोसाइटी की एक अन्य महिला से पति विक्रम का प्रेम प्रसंग होने के कारण दंपति में अक्सर झगड़ा रहता था।परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपिका व विक्रम की नौकरी गुरुग्राम में थी। शादी के बाद से दोनों ही इस सोसाइटी में आकर रहने लगे थे। कुछ समय पहले विक्रम की दोस्ती सोसाइटी में रहने वाली महिला से हो गई। महिला भी शादीशुदा थी।
 
विज्ञापन
Gurugram murder case: husband pushed his wife from 8th floor In Gurugram
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विक्रम और महिला में नजदीकियां बढ़ने लगी। इसका विरोध करने पर विक्रम व दीपिका में अक्सर झगड़ा रहने लगा। करीब 5 महीने पहले दीपिका ने बेटे को जन्म दिया था। आरोप है कि बेटे के जन्म के बाद भी दोनों में झगड़ा कम नहीं हुआ और महिला का घर पर आना जाना बढ़ गया। महिला के घर आने पर दीपिका विरोध करती तो विक्रम महिला के घर चला जाता। जिसके चलते दोनों में मनमुटाव हो गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed