फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband killed his wife by strangulation in Harsh Vihar delhi

अर्चना ने लगाया था करोड़ों का चूना: तकादों से तंग पति ने घोंट दिया गला, एक सितंबर को हुए थे जुड़वां बच्चे

Tue, 22 Nov 2022 01:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Nov 2022 01:28 AM IST
सार

अर्चना की हत्या करने के बाद आरोपी योगेश ने उसे आत्महत्या बनाने का प्रयास किया। आरोपी ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके गले पर चुन्नी बांधी। इसके बाद उसे पंखे से लटकाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Husband killed his wife by strangulation in Harsh Vihar delhi
पति योगेश और पत्नी अर्चना - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त अर्चना (32) के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके मायके में कॉल कर अर्चना के फांसी लगाने की खबर दी। बाद में खुद ही पुलिस को कॉल कर पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति योगेश कुमार (35) को पत्नी के शव के पास से ही दबोच लिया। शुरुआती जांच के बाद आरोपी ने बताया है कि उसकी पत्नी ने नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये लिए हुए थे। लोग रोजाना तकादा कर उसे परेशान कर रहे थे। इसी वजह से उसने उसकी हत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

अर्चना परिवार के साथ दुर्गा मंदिर वाली गली, सुशीला गार्डन में रहती थी। इसके परिवार में पति योगेश कुमार के अलावा करीब पौने तीन माह के जुड़वां बेटा व बेटी हैं। दोनों की शादी को सात साल से अधिक का समय हो गया है। अर्चना पहले आंगनबाड़ी का काम करती थी, लेकिन बाद में उसने दुर्गापुरी चौक पर अपनी प्लेसमेंट एजेंसी खोल ली थी। वहीं योगेश अशोक नगर इलाके में साइबर कैफे चलाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात को उसने पुलिस को खबर दी कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस खबर मिलते ही उसके घर पर पहुंची। मकान की दूसरी मंजिल पहुंचने पर जमीन पर अर्चना का शव पड़ा था। उसके गले में चुन्नी का फंदा लगा हुआ था। योगेश भी वहीं मौजूद था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि झगड़ा होने के बाद उसने पहले पत्नी का गला दबाया। बाद में चुन्नी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने बेरोजगार लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपये ले लिए थे। इसके बाद लोग रोजाना ही उसके घर आकर हंगामा करते थे। इससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

हत्या को आत्महत्या बनाने का प्रयास
अर्चना की हत्या करने के बाद आरोपी योगेश ने उसे आत्महत्या बनाने का प्रयास किया। आरोपी ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके गले पर चुन्नी बांधी। इसके बाद उसे पंखे से लटकाने का प्रयास किया। पुलिस को योगेश के कमरे पर लगे पंखे के दो ब्लेड मुड़े हुए मिले हैं। ऐसा लग रहा था कि योगेश ने पत्नी को पंखे से लटकाने का प्रयास किया है, लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि आरोपी ने खुद ही पुलिस को कॉल कर पत्नी की हत्या की खबर दे दी। पुलिस योगेश से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

एक सितंबर को हुए थे दोनों के यहां जुड़वां बच्चे...
अर्चना का मायका अशोक नगर इलाका का है। इसके परिवार में पिता घनश्याम और भाई ललित व अन्य सदस्य हैं। परिजनों ने बताया कि अर्चना और योगेश की वर्ष 2015 में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के यहां कोई बच्चा नहीं हुआ। अभी पौने तीन माह पहले ही अर्चना ने जुड़वां लड़का-लड़की को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed