{"_id":"5cd1b174bdec2207087134e4","slug":"husband-hang-himself-after-killed-wife-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर चाकू से सात वार कर, पति ने लगाई फांसी, जेल जाने के डर से की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर चाकू से सात वार कर, पति ने लगाई फांसी, जेल जाने के डर से की आत्महत्या
Tue, 07 May 2019 09:55 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 May 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरामपुर गांव में मंगलवार को एक युवक ने झगड़े के बाद पत्नी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की मदद से महिला को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना के बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी प्राबीर साहु अपनी दूसरी पत्नी के साथ बहरामपुर गांव में किराये पर रहता था। वह मजदूरी करता था और शराब पीने का आदि था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ कई बार झड़प होती थी। मंगलवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद तैश में आकर आरोपी ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ सात वार कर दिए। जख्मी हालत में पत्नी शोर मचाते हुए कमरे से बाहर आकर गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और महिला को अस्पताल में दाखिल कराकर सेक्टर-65 थाना पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस के आने की खबर सुनकर आरोपी ने घर के अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में जब कई बार आरोपी को दरवाजा खोलने के लिए कहा गया, तब भी उसने दरवाजा नहीं खोला। दीवार तोड़कर जब पुलिस ने कमरे में प्रवेश किया तो आरोपी पंखे के कुंडे में गमछे से लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पकड़े जाने के डर से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन