फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband had heart attack wife went to hospital thieves stole 12 lakh cash and 15 lakh jewelery in shahdara

पूनम पर टूटा मुसीबतों का पहाड़: पहले पति को आया हार्ट अटैक, अस्पताल गई तो चोरों ने साफ किया 30 लाख का माल

Thu, 06 Apr 2023 08:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Apr 2023 08:14 PM IST
सार

पूनम ने बताया कि मकान बनाने के लिए घर में इतना कैश रखा हुआ था। वारदात के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Husband had heart attack wife went to hospital thieves stole 12 lakh cash and 15 lakh jewelery in shahdara
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा इलाके में एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा था। पत्नी पति को देखने के लिए मैक्स अस्पताल पहुंच गई। इस दौरान चोरों ने घर से करीब 30 लाख रुपये का माल समेट लिया। पीड़िता पूनम (53) घर पहुंची तो उनको होश उड़ गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पूनम का कहना है कि उसका मकान निर्माणाधीन है। घर में मकान बनाने के रुपये रखे हुए थे। पुलिस आशंका जता रही है कि रैकी कर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता पूनम परिवार के साथ गली नंबर-11 बलबीर नगर विस्तार, शाहदरा में किराए के मकान में रहती हैं। इनके परिवार में पति मुकेश कुमार व अन्य सदस्य हैं। घर के पास ही गली नंबर-19 में पूनम का अपना मकान बन रहा है। इस वजह से परिवार किराए के मकान में रह रहा है।

विज्ञापन

पिछले दिनों पूनम को पति मुकेश को दिल का दौरा पड़ा। फिलहाल वह मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। पूनम पति को देखने के लिए मंगलवार सुबह करीब 7.00 बजे पहुंची। इसके बाद वह बुधवार सुबह 5.00 बजे घर वापस लौटी तो देखा की घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर अलमारियां भी खुली थीं।

उसमें रखे 12 लाख कैश, 15 लाख के जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़िता ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से कुछ अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed