फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband gives triple talaq to woman after 20 years of marriage In Jalpura Greater Noida

शादी के 20 साल बाद: किसी और महिला के चक्कर में पति को दिया तीन तलाक, चचिया ससुर हलाला का बना रहा है दबाव

Sun, 17 Sep 2023 01:17 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Sep 2023 01:17 PM IST
सार

UP Crime News: महिला ने बताया है कि उसके पति आजाद के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इसके चलते आजाद ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसकी जानकारी महिला ने अपने चचिया ससुर को दी तो उसने भी उसका साथ न दिया।

विज्ञापन
Husband gives triple talaq to woman after 20 years of marriage In Jalpura Greater Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट के जलपुरा गांव में रहने वाली एक महिला को शादी के 20 साल बाद तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसका चचिया ससुर हलाला का दबाव बना रहा है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने पति समेत चार ससुराल जनों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरा मामला दादरी का है। यहां कॉलेज का प्रोफेसर बदनीयती से छात्रा को अपने पास बुला रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

महिला ने बताया है कि उसके पति आजाद के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इसके चलते आजाद ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसकी जानकारी महिला ने अपने चचिया ससुर को दी तो उन्होंने कहा कि उसका पति तीन तलाक दे चुका है। अब हलाला के बिना वे अपने पति के साथ नहीं रह सकती। उनके छह बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि उसके बच्चों से भी पति अभद्रता करता है। पुलिस के सुनवाई न करने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप
दादरी के एक कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप का मामला सामने आया है। छात्रा के चचेरे भाई ने दादरी कोतवाली में शिकायत की है। वहीं दो दिन पहले प्रोफेसर ने भी छात्रा के परिजन पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी थी। छात्रा के परिजन ने बताया है कि करीब डेढ़ माह पहले उसने प्रयोगात्मक परीक्षा में अधिक नंबर देने का लालच देकर प्रोफेसर ने छात्रा से अश्लील हरकत की।

विज्ञापन

डर की वजह से छात्रा ने तब परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। अब छात्रा ने प्रोफेसर के पास न जाकर अपनी फाइल क्लर्क को जमा कर दी। इस पर प्रोफेसर ने फाइल लेने से मना कर दिया है और छात्रा खुद आकर फाइल देने के लिए कहा। प्रोफेसर बदनीयती से छात्रा को अपने पास बुला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed