फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband gives divorce to his wife after demanding money for vegetable

सब्जी के लिए मांगे रुपए तो दे दिया तलाक, 25 साल पहले हुई थी शादी

Wed, 24 Apr 2019 09:20 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगीना/नूंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगीना/नूंह Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 24 Apr 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Husband gives divorce to his wife after demanding money for vegetable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घर में सब्जी नहीं बनने को लेकर हुए झगड़े में पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। यह मामला मेवात के कस्बा नगीना का है। पीड़िता हसीना के पिता कमरूदीन गांव नकनपुर पुन्हाना ने नूंह की जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर अपने दामाद पर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। एसपी ने नगीना थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। नगीना पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची तब तक पति घर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


घर में सब्जी नहीं बनने का कारण पूछने पर पत्नी ने सिर्फ इतना कहा कि सब्जी के लिए उसके पास रुपए नहीं थे इसलिए नहीं बनी, साथ ही उसने कहा कि बेटे को रुपए देकर सब्जी मंगवा लो। बेटे ने जैसे ही पिता से सब्जी के लिए रुपए मांगें तो सब्बीर गुस्से से आग-बबूला हो गया और गुस्साये पति सब्बीर ने पत्नी को तीन तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। 
विज्ञापन


पत्नी ने हाथ जोड़कर बहुत मिन्नतें की लेकिन पति नहीं माना और मारपीट शुरू कर दी। अपनी मां को पिटता देख बचाने के लिए आगे आए बच्चे की भी सब्बीर ने पिटाई कर दी। कमरूदीन ने बताया कि करीब 25 साल पहले बेटी हसीना की शादी नगीना के सब्बीर पुत्र मलखां के साथ हुई थी। उसके 6 बच्चे हैं। ऐसे हालात में उनका पालन-पोषण कैसे होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन तलाक पर नया कानून बनाया है कम से कम इसको 3 साल की सजा तो दिलवाकर रहूंगा और गुजारा भत्ता भी इससे भी देना होगा।  जिला पुलिस अधीक्षक संगीता रानी कालिया ने कहा शिकायत मिली है जिस पर छानबीन करने के बाद केस दर्ज करने के आदेश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed