फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband fatally attacks wife in a restaurant in market of Sector 18 Noida

शौहर से मुलाकात चीख-पुकार में बदली: रेस्तरां में थे दोनों... महिला की न सुन भड़का पति, खून से हो गई लथपथ

Mon, 04 Nov 2024 07:33 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Nov 2024 07:33 PM IST
सार

एक निजी अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है, हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Husband fatally attacks wife in a restaurant in market of Sector 18 Noida
डिनर के बीच बिगड़ गई बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-18 मार्केट के एक रेस्तरां में रविवार रात खाना खाने गए, पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। पति अपना आपा खो बैठा। बाहर निकल चाय की दुकान से अदरक काटने वाली चाकू ले आया, फिर पत्नी पर चाकू से कई वार किए। रेस्तरां के अंदर हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। पास की दुकान पर चाय पी रही पुलिस टीम ने मौके से ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

महिला के पेट पर चाकू से किए गए वार से घाव हुए हैं। इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह केस तबस्सुम मूल निवासी बागपत की शिकायत पर दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में तबस्सुम ने बताया है कि कुछ दिनों से उनकी पति उस्मान से अनबन चल रही है। इसको लेकर तबस्सुम ने कई बार पुलिस सहायता के किए यूपी-112 पर कॉल भी किया लेकिन बात आपसी समझौते पर खत्म हो जा रही थी। रविवार को तबस्सुम अपने पढ़ाई के दस्तावेज पति से लेने सेक्टर-18 मार्केट आई थी। यहां एक रेस्तरां में दोनों खाने पर बैठे। 

विज्ञापन

बातों में तबस्सुम ने यह फैसला लिया कि अब वह उस्मान के साथ नहीं रहेगी। आरोप है कि इसके बाद उस्मान पास की चाय की दुकान से चाकू ले आया और तबस्सुम पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। पहले गले पर मरा जिसे तबस्सुम ने अपने हाथ से रोका तो चाकू उसके बाएं हाथ की अंगुलियों पर लग गया। इसके बाद उस्मान ने पेट पर कमर के पास चाकू से कई वार किए। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी उस्मान एक सैलून पर काम करता है। वह पत्नी को छलेरा में किराए के मकान में लेकर रहना शुरू किया था। लेकिन दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। थाना प्रभारी सेक्टर-20 ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed