फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband dies after beating woman s warts in Delhi s Dwarka Sector 23

मौसा के हाथों उजड़ा सुहाग: पति करता था मारपीट, तरस खाकर बेटी को ले गया घर तो दामाद से हुआ झगड़ा, पिटाई से मौत

Mon, 22 May 2023 08:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 May 2023 08:21 PM IST
सार

मृतक की शिनाख्त मुकेश के रूप में हुई। वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ धूलसिरस गांव में रहता था। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि मुकेश अक्सर शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन
Husband dies after beating woman s warts in Delhi s Dwarka Sector 23
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 इलाके में पिटाई करने से नाराज महिला के मौसा ने उसके पति की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक शराब का आदी था और पत्नी से मारपीट करता था। 

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त मुकेश के रूप में हुई। वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ धूलसिरस गांव में रहता था। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि मुकेश अक्सर शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता था। इस बारे में प्रियंका ने अपने परिजनों को बताया था। 19 मई को प्रियंका के मौसा राजकुमार उनके घर आए थे। उन्हें दंपती के बीच होने वाले झगड़े के बारे में पता चला। उन्होंने प्रियंका को कुछ दिनों के लिए अपने घर चलने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका मान गई और अपना कुछ सामान लेकर राजकुमार के साथ उसके घर चली गई। शाम को मुकेश अपने घर पहुंचा। उसे पत्नी के चले जाने के बारे में पता चला। वह गुस्से में शराब पीकर राजकुमार के घर पहुंच गया और प्रियंका को अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। इस बात पर दंपती के बीच कहासुनी होने लगी।

विज्ञापन

कहासुनी के दौरान मुकेश प्रियंका से मारपीट करने लगा। राजकुमार ने बीच बचाव किया। मुकेश राजकुमार के साथ झगड़ा करने लगा। जिस पर राजकुमार ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। सिर पर डंडा मारने से मुकेश अचेत हो गया। प्रियंका ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रियंका के बयान पर राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed