फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband absconds after murdering a wife in Khajuri Khas and putting her dead body under the bed

दिल्ली में बड़ी वारदात: महिला की हत्या कर पति ने बेड के नीचे डाला शव, द्रौपदी के चरित्र पर था 'घरवाले' को शक

Mon, 18 Sep 2023 08:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Sep 2023 08:33 PM IST
सार

द्रौपदी ने पहले पति को छोड़कर सुनील से शादी कर ली थी। पहले पति से विवाद हुआ तो वह तीन बच्चों को लेकर बिहार के मधेपुरा चला गया। एक बेटी को द्रौपदी ने अपने पास रख लिया।  

विज्ञापन
Husband absconds after murdering a wife in Khajuri Khas and putting her dead body under the bed
द्रौपदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में चरित्र पर शक की वजह से एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चुन्नी से गला घोंटने के बाद उसके चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया। बाद में उसके शव को बेड के नीचे डाल दिया गया। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त द्रौपदी (35) के रूप में हुई है। रिश्तेदार के यहां गई महिला की 15 वर्षीय बेटी जब घर पहुंची तो मां के कमरे पर ताला लगा पाया। शक होने पर मकान मालिक को बुलाकर ताला खोला तो अंदर बेड के नीचे द्रौपदी का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल पहुंच गई। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति सुनील की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्रौपदी अपने परिवार के साथ गली नंबर-17बी, पक्की खजूरी खास में रहती थी। उसके परिवार में 15 साल की बेटी और पति सुनील है। उसकी सुनील से दूसरी शादी थी। पहले पति से उसके चार बच्चे हैं। पहले पति से विवाद हुआ तो वह तीन बच्चों को लेकर बिहार के मधेपुरा चला गया। एक बेटी को द्रौपदी ने अपने पास रख लिया। इसके बाद उसने सुनील से करीब सात साल पहले दूसरी शादी कर ली। सुनील से द्रौपदी को कोई बच्चा नहीं हुआ। सुनील राज-मिस्त्री का काम करता है। आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर वे दोनों आपस में झगड़ा करते थे। सुनील द्रौपदी के चरित्र पर शक करता था।

विज्ञापन

ऐसे हत्या का चला पता...
माता पिता के बीच झगड़े की वजह से 15 साल की बेटी काफी परेशान थी। वह कभी अपने रिश्तेदार या सहेली के घर चली जाती थी। 16 सितंबर को भी पति-पत्नी के बीच खूब झगड़ा हो रहा था। बेटी ने मां को दोपहर 12.30 बजे ठीक देखा। इसके बाद वह अपनी सहेली के घर चली गई। अगले दिन वह घर पहुंची तो उसने मां के कमरे पर ताला लटका देखा। उसे शक हुआ तो उसने मकान मालिक की मौजूदगी में दरवाजे का ताला खोला। दरवाजा खोलते ही कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था। अंदर बेड के नीचे द्रौपदी का शव पड़ा था। उसके गले पर चुन्नी लिपटी थी जबकि उसके माथे और ठोढ़ी पर धारदार हथियार के निशान थे।

शनिवार शाम तक घर पर मौजूद था सुनील...
दिन में द्रौपदी और सुनील के बीच झगड़ा हुआ तो बेटी सहेली के यहां चली गई। शाम करीब 6.30 बजे वह घर पहुंची तो उसने मां को घर में नहीं पाया। सुनील घर के बाहर बैठा था। उसने जब अपने सौतेले पिता से मां के बारे में पूछा तो आरोपी कहने लगा कि उसकी मां किसी के साथ भाग गई है। इस पर 15 वर्षीय किशोरी अपने एक रिश्तेदार के यहां चली गई। रात उसने रिश्तेदार के यहां बिताई। अगले दिन वह घर पहुंची तो उसने मां के कमरे पर ताला लटका देखा। बाद में उसकी हत्या का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed