फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hunger strike of swati maliwal is continued to fifth day also, aiims doctors cam to support her

स्वाति मालीवाल का अनशन पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में उतरे AIIMS के डॉक्टर्स

Tue, 17 Apr 2018 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Apr 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
hunger strike of swati maliwal is continued to fifth day also, aiims doctors cam to support her
swati maliwal - फोटो : G. pal

दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पिछले पांच दिन से अनशन पर बैठीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल को एम्स के डॉक्टरों ने समर्थन दिया है।

विज्ञापन

 

मंगलवार शाम राजघाट स्थित धरना स्थल पर पहुंच डॉक्टरों ने स्वाति मालिवाल से मुलाकात कर देश भर में हो रहे दुष्कर्मों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

विज्ञापन

 

एम्स रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के बैनर तले इन डॉक्टरों ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख छह महीने के भीतर दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अपराधियों को न समाज से डर है और न ही कानून व्यवस्था से..

hunger strike of swati maliwal is continued to fifth day also, aiims doctors cam to support her
swati maliwal - फोटो : G. pal

आरडीए अध्यक्ष डॉ. हरजीत सिंह भट्टी ने बताया कि पहले यूपी फिर जम्मू और उसके बाद सूरत में हुई घटनाएं निंदनीय हैं। मासूम बच्चियों के साथ इस तरह के घिनौने कृत्य करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य है कि ऐसे अपराधियों को न समाज से डर है और न ही कानून व्यवस्था से।

 

उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है कि सरकार को दुष्कर्म पीड़िताओं के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट शुरू करना चाहिए और छह महीने के भीतर पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए।
 

उन्होंने ये भी कहा है किइस देश में न्यायायिक फैसले कितने वर्षों बाद आते हैं? ये किसी से छिपा नहीं है। चूंकि दुष्कर्म न सिर्फ पीड़िता, बल्कि उसके पूरे परिवार के साथ होता है। इसलिए सरकार को इस दिशा में कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed