फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hunger strike by 17 students continues at JNU

Delhi NCR News: जेएनयू में 17 छात्रों की भूख हड़ताल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में तीन पदाधिकारियों सहित 17 छात्रों की भूख हड़ताल जारी है। छात्र संघ ने प्रशासन पर हड़ताल पर बैठे अपने पदाधिकारियों की स्वास्थ्य जांच न करने का आरोप लगाया है।छात्र शनिवार रात से सीपीओ मैनुअल रद्द करने, पदाधिकारियों का निष्कासन वापस लेने, परिसर की आधारभूत संरचना सुधारने, जीकैश बहाल करने और आईक्यूएसी भर्ती गड़बड़ी की स्वतंत्र जांच समेत कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। छात्र संघ का कहना है कि अध्यक्ष अदिति, उपाध्यक्ष के. गोपिका और महासचिव सुनील यादव की नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं हो रही है। प्रशासन उनके निष्कासन और जमानत शर्तों के उल्लंघन का हवाला दे रहा है। हालांकि, अन्य 14 छात्रों की चिकित्सीय जांच की गई है। छात्र संघ ने डॉक्टरों और मेडिकल पेशेवरों से हड़ताली पदाधिकारियों को चिकित्सा सहायता देने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed