{"_id":"cef998c0baf8ad1470b8ce30d0a492d7","slug":"hungama-on-changing-school-s-name-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का नाम बदलने पर शुरू हो गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का नाम बदलने पर शुरू हो गया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 27 Aug 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-11 डी स्थित कर्मवीर स्कूल ने हाल ही में अपना नाम बदलकर डीपीएस-11 डी फरीदाबाद रख लिया है। इसे लेकर अभिभावकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को अभिभावकों ने स्कूल के सामने जुटकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उन्होंने बच्चों को स्कूल में सही फीस के चलते दाखिला दिलाया था। लेकिन अब बड़े ब्रांड से जुड़ने के कारण ज्यादा फीस देनी पड़ेगी, जो कि उनकी जेब से बाहर है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से मिलने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे अभिभावक सुधीर कपूर ने कहा कि इस स्कूल में उनकी दो बच्चे सातवीं और 10वीं में पढ़ते हैं। स्कूल प्रबंधन ने अपना नाम बदलने की सूचना उन्हें नहीं दी।
विज्ञापन
स्कूल यह सुनिश्चित करे कि फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। एक अन्य अभिभावक ने कहा कि अगर बड़े स्कूल में बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए पैसा होता तो वह इस स्कूल में क्यों आते। चल रहे शैक्षणिक सत्र के बीच में यह कदम उठाना गलत है।
सेक्टर-11 पुलिस चौकी के एएसआई जोगिंद्र का कहना है हंगामे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। उधर, एक अभिभावक ने ‘द दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी’ का वह नोटिस दिखाया जिसमें उसने कहा है कि फरीदाबाद और पलवल में उसकी सिर्फ चार ब्रांच हैं।
-अभिभावकों के आरोपों के बारे में जब कर्मवीर स्कूल के प्रबंधक नरेंद्र नागर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह बच्चों की फीस नहीं बढ़ाएंगे। इस बात को लिखकर दे सकते हैं। डीपीएस-11 डी नया स्कूल है। मार्च तक कर्मवीर स्कूल एनआईटी या सेक्टर-आठ में शिफ्ट हो जाएगा। सत्र खत्म होने से पहले हम बच्चों को परेशान नहीं करना चाहते। हमने यह फ्रेंचायजी ‘डीपीएस प्राइवेट लिमिटेड’ से ली है।