फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hunar Haat organized after seven months amidst Corona challenges

कोरोना की चुनौतियों के बीच सात माह बाद हुनर हाट का आयोजन

Thu, 12 Nov 2020 02:02 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Nov 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Hunar Haat organized after seven months amidst Corona challenges
हुनर हाट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की चुनौतियों के बीच करीब सात महीनों बाद बुधवार को ‘हुनर हाट’ शुरू हो गया। पीतमपुरा दिल्ली हाट में 11 से 22 नवंबर तक ‘हुनर हाट’ का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसका उद्घाटन किया। उनके साथ युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए।
विज्ञापन


इस अवसर पर नकवी ने कहा कि हुनर हाट ‘लोकल के लिए वोकल’ के संकल्प के साथ देश के दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत मिशन को मजबूत करने का प्रभावी प्लेटफार्म साबित हो रहा है। इससे देश के लाखों स्वदेशी विरासत के उस्ताद दस्तकारों, शिल्पकारों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


पीतमपुरा हुनर हाट में 100 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। जिसमें विभिन्न राज्यों से मिट्टी व मेटल से बने खिलौने, दिल्ली की कैलीग्राफी पेंटिंग, असम के ड्राई फ्लावर्स, आंध्र प्रदेश के पोचमपल्ली इक्कट, बिहार की मधुबनी पेंटिंग्स, गोवा से हैंड ब्लॉक प्रिंट, गुजरात से अजरख, जम्मू-कश्मीर से पश्मीना शाल, झारखंड से तुसार सिल्क और बेंत-बांस से निर्मित उत्पाद, कर्नाटक से
विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी के खिलौने, मध्यप्रदेश से हर्बल उत्पाद, बाघ प्रिंट, बटिक, महाराष्ट्र से बांस से निर्मित उत्पाद, मणिपुर से हस्त निर्मित खिलौने, उत्तर प्रदेश से लकड़ी व कांच के खिलौने, आयरन निर्मित खिलौने आदि प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।


यहां बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा आदि के लजीज पारंपरिक पकवानों का आनंद भी लिया जा सकता है। इसके अलावा जाने-माने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed