{"_id":"5d7185888ebc3e93cc43ea90","slug":"humidity-upset-people-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस ने किया परेशान, पसीने से तर-बतर रही दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस ने किया परेशान, पसीने से तर-बतर रही दिल्ली
Fri, 06 Sep 2019 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2019 03:30 AM IST
सार
- बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बीच उमसभरी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया
- दिनभर लोग पसीना पोंछते नजर आए
- मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है
विज्ञापन
गर्मी से परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बीच उमसभरी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया। दिनभर लोग पसीना पोंछते नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 24 घंटे में हल्की बूंदा-बांदी के बीच दिल्ली के वातावरण में नमी 63 से 91 फीसदी के बीच रही। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसका मिला जुला असर उमस भरी गर्मी के रूप में देखने को मिला।
विज्ञापन
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि हल्की बारिश की वजह से नमी ज्यादा है। अगले दो-तीन दिन तक कमोवेश यही स्थिति रहेगी। 9 और 10 सितंबर को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन