{"_id":"6a01f2a0bfaaf9af8b05d3bc","slug":"humidity-and-sunlight-make-sweat-rain-expected-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135914-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उमस व कड़ी धूप ने छुड़ाए पसीने, आज हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उमस व कड़ी धूप ने छुड़ाए पसीने, आज हल्की बारिश के आसार
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 37.50 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.10 डिग्री दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सुबह से ही निकली धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इस दौरान लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ा। मई की शुरुआत में आंधी व हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 37.50 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने धूल भरी आंधी व हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन देर शाम तक मौसम शुष्क बना रहा।
15 से बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने 13 मई को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। इसके लिए विभाग पहले ही येलो अलर्ट जारी कर चुका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, आज 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। हल्की बारिश का भी अनुमान है।
विज्ञापन
15 मई के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी शुरू होगी। 16 व 17 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।