फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Human rights commission team reached Loknayak hospital

कोरोना के शवों पर वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू, मानवाधिकार आयोग की टीम पहुंची लोकनायक अस्पताल 

Fri, 12 Jun 2020 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Jun 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
Human rights commission team reached Loknayak hospital
लोकनायक अस्पताल - फोटो : social media

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में शवों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू हो चुकी है। एक दिन पहले मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली सरकार को नोटिस भी दिया था। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आयोग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर सच्चाई का पता लगाया। ज्योतिका कालरा की निगरानी में टीम को पर्याप्त मात्रा में बिस्तर खाली मिले लेकिन प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि लिफ्ट खराब होने की वजह से शवों को मोर्चरी तक ले जाने में समय लगा। 
विज्ञापन


हालांकि अस्पताल ने टीम को बताया है कि मरीज की मौत होने के दो घंटे के भीतर शव को मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया जाता है। पांच सदस्यों की टीम आगे भी पड़ताल जारी रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल सोशल मीडिया पर अस्पताल से ली गई एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि शवों को मरीजों के साथ ही छोड़ दिया गया है। कोविड शवों को लेकर प्रबंधन नियमों का पालन नहीं कर रहा है। 


इसी के चलते आयोग की टीम अस्पताल पहुंची थी टीम में एक डॉक्टर भी शामिल था। आयोग के ओपी व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि पड़ताल आगे भी जारी रहेगी। अभी तक यह पता चला है कि अस्पताल में पर्याप्त बिस्तरों की व्यवस्था है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed