फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Human Rights Commission issues notice to Delhi Chief Secretary and Police Commissioner

सेप्टिक टैंक मजदूर मौत मामलाः मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली के मुख्य सचिव और कमिश्नर को भेजा नोटिस

Wed, 08 May 2019 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 May 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission issues notice to Delhi Chief Secretary and Police Commissioner
इसी सेप्टिक टैंक की सफाई में गई थी मजदूरों की जान - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 7 मई को रोहिणी में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय दो लोगों के मारे जाने के मामले में दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

 

बता दें कि सोमवार दोपहर सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस के चपेट में आने से मौत हो गई थी, जबकि तीन बेहोश हो गए थे। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जान गंवाने वाले मजदूर भाग्य विहार निवासी लंबू उर्फ दीपक (20) और गणेश शाह (35) हैं। घायलों में रणवीर सिंह (33), बबलू (40) और शेर सिंह (40) हैं। सभी दिहाड़ी पर काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, भाग्य विहार एम ब्लॉक स्थित 32 गज में निर्माणाधीन मकान का मालिक मुस्तफा है। वह पुराने मकान को तोड़कर भूतल और पहली मंजिल पर निर्माण करा रहा था। इस मकान में कई साल पुराना सेप्टिक टैंक बना हुआ था, जो करीब दस फुट गहरा था। टैंक की कभी सफाई नहीं हुई थी। 

मंगलवार दोपहर पांच मजदूरों को सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए बुलाया गया था। बिना कोई उपकरण लगाए गणेश सीढ़ी लगाकर टैंक में उतरा। चार अन्य सहयोगी ऊपर थे। काफी देर तक गणेश ऊपर नहीं आया तो सहयोगी लंबू ने नीचे उतरकर उसे आवाज दी। इसके बाद लंबू भी बाहर नहीं आया तो अन्य मजदूर भी नीचे उतरे।


जहरीली गैस के चपेट में आकर सभी बेहोश हो गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने घटना की जानकारी मकान मालिक व राज मिस्त्री को दी। मौके पर लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। दमकलकर्मियों ने पांचों मजदूरों को निकालकर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed