फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Huge fire breaks out in cooler factory in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, कई कंपनियों को कराया गया खाली; दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी

Mon, 31 Mar 2025 03:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 31 Mar 2025 03:30 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में कूलर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग के कारण कई कंपनियों को खाली कराया गया है। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
Huge fire breaks out in cooler factory in Greater Noida
कूलर बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में हबीबपुर-सुथ्याना रोड पर स्थित एक कूलर बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार दोपहर आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कंपनी को चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास की गई फैक्टरियों को भी चपेट में ले लिया है। वहीं, काफी फैक्टरी आग से बचाव को लेकर पानी का छिड़काव कर रही हैं। दमकल की 15 से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन


हबीबपुर-सुथियाना रोड पर कूलर बनाने की फैक्टरी बनी है, जो दादरी निवासी अजय कुमार गर्ग की कंपनी है। सोमवार दोपहर में अचानक कंपनी में पिछले हिस्से में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कंपनी को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, एसीपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल की टीम ने आसपास की कंपनियों की गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया। टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने आसपास की दो कंपनियों को भी चपेट में ले लिया।

वहीं, आसपास की कंपनियों के मालिक मजदूरों के साथ सामान को बाहर निकालने में लगे रहे। दमकल विभाग भी आसपास की कंपनियों को बचाने में जुटा रहा। खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी। वहीं, आग तीन कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आग में किसी के फंसने की सूचना नहीं है। आग बुझाने में 15 से अधिक गाड़ियां लगी हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि हबीबपुर स्थित कूलर बनाने वाली ओशियन मोल्ड प्लास्ट कंपनी में आग लग गई है। सूचना पर तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग ज्यादा होने के कारण आसपास की कंपनी में भी आग फैल गई है। डीसीपी सेंट्रल सहित अन्य पुलिस अधिकार और स्थानीय पुलिस व अन्य तीन थाना प्रभारी मय पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं । अभी तक की सूचना में कोई व्यक्ति फंसा नहीं है और न ही कोई जनहानि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed