{"_id":"5a33e5f84f1c1bc5758b939c","slug":"huda-noticed-land-owners-to-end-encroachment-in-24-hours-in-guurgram","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा ने भूमालिकों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा ने भूमालिकों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
हुडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने सेक्टर 12ए में अतिक्रमण को लेकर करीब 20 भूमालिकों को नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने सभी भू-मालिकों को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। अगर इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तो विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 12ए में मकान नंबर 918 के निवासी राधेश्याम ने सेक्टर में अवैध निर्माण कर सड़क पर कब्जा करने की शिकायत सीएम विंडो पर दर्ज करवाई थी। इसके आधार पर हुडा ने सर्वे किया, तो यह सामने आया कि करीब 20 भू-मालिकों ने विभाग की अनुमति के बिना ही अवैध निर्माण कर सात से आठ फीट तक सड़क पर कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन
इस पर हुडा ने सभी भू-मालिकों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन उन्होंने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके बाद हुडा ने सभी को चेतावनी नोटिस जारी किया है। इसमें 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शिकायत के बाद हुए सर्वे के आधार पर विभाग की अनुमति के बिना बिल्डिंग प्लान का उल्लंघन कर सड़क पर कब्जा करने वाले 20 लोगों को चेतावनी नोटिस दिया गया है। अगर समय रहते उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया तो विभाग द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संजीव सिंगला, संपदा अधिकारी-1, हुडा