{"_id":"0999370f3eaae3c3d640c5dcf1823a32","slug":"htyaropi-daughter-in-law-arrested-said-i-am-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":" हत्यारोपी बहू गिरफ्तार, बोली- मैं बेकुसूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी बहू गिरफ्तार, बोली- मैं बेकुसूर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 26 Mar 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता और रिटायर्ड दरोगा प्रेमदत्त शर्मा हत्याकांड में आरोपी सरिता को भी विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह रिटायर्ड दरोगा के बेटे की पत्नी है।
विज्ञापन
सरिता का कहना है कि वह बेकुसूर है। उसे फंसाया गया है। उसका हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। मुख्य आरोपी विकास त्यागी और ठेकेदार राजकुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुराना विजयनगर में बृहस्पतिवार शाम रिटायर्ड दरोगा प्रेमदत्त शर्मा (68) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वे सपा महानगर सचिव थे।
इस बाबत रिटायर्ड दरोगा के बेटे संतोष ने रिपोर्ट लिखाई थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी सरिता, उसके कथित प्रेमी विकास त्यागी और एक अन्य ठेकेदार राजकुमार को नामजद किया था।
विज्ञापन
नाराज लोगों ने शुक्रवार को एनएच-24 पर शव रखकर जाम लगाकर हंगामा किया था। तीन दिन के भीतर गिरफ्तारी के लिखित आश्वासन पर लोग शांत हुए थे।
राजकुमार को पुलिस ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि विकास को रविवार को पकड़ा था। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, मृतक के बेटे विनोद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।