फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   How to reach the man taking pistol on Metro station

मेट्रो स्टेशन में कट्टा लेकर पहुंचा युवक, मारी गोली

Fri, 02 Oct 2015 06:45 PM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
How to reach the man taking pistol on Metro station

राजीव चौक स्थित मैट्रो स्टेशन के अंदर एक युवक ने स्वयं को गोली मार ली। गोली की घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। किसी भी संभावित आंशका को देख लोग वहां से दूर भागने लगे। पूरे घटनाक्रम को लेकर मैट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे 24 वर्षीय श्रीवेश नामक युवक ने मैट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन से प्रवेश किया। सुरक्षा गेट के पास पहुंच कर युवक ने अचानक अपनी जेब से देसी कट्टा निकाला और दाएं हाथ से बाई कंधे में गोली मार ली।

विज्ञापन


वहां तैनात सीआईएसएफ के जवानों व लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने समझा कोई आतंकी घटना हो गई।

उसने गोली क्यों मारी नहीं चला पता

How to reach the man taking pistol on Metro station

गोलीबारी की घटना के तुंरत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। कैट्स की एंबुलेंस ने युवक को तुंरत आरएमएल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

डीसीपी मैट्रो जितेन्द्र रमानी के अनुसार युवक उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है। उसके पिता अपोलों अस्पताल में भर्ती है। श्रीवेश उन्हीं से मिलने अस्पताल जा रहा था।

उसने गोली क्यों मारी व उसकी क्या वजह है उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed