फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   how to get curfew pass through whatsapp and email in delhi ncr police website  

घर बैठे ऐसे मिलेगा कर्फ्यू पास, व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए भी उपलब्ध है सुविधा

Sat, 28 Mar 2020 09:25 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 28 Mar 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
how to get curfew pass through whatsapp and email in delhi ncr police website  
Delhi Lock down - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस की रोकधाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषण की है। इन 21 दिनों के लॉकडाउन में केवल जरूरी काम और विशेष कार्यों से जुड़े लोगो को ही घर से बाहर निकलने की छूट दी गई है। ऐसे लोगों के लिए राज्य सरकारों ने कर्फ्यू पास जारी कर रही हैं।  

विज्ञापन


ऐसे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता की कर्फ्यू पास कैसे और कहां से मिलेगा। यदि आप भी जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं तो आइए आपको बताते हैं आपको कहां और कैसे कर्फ्यू पास मिलेगा। कर्फ्यू पास के लिए कहां आवेदन करना है। 
विज्ञापन


जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए डीसीपी ऑफिस में पास बनवाने की सुविधा तैयार की गई है। इस पास के बिना अगर कोई भी सड़कों पर घूमता नजर आएगा तो उस पर मुकदमा दर्ज होगा। कर्फ्यू पास बनवाने की सुविधा एनसीआर में काम करने वाले लोगों के लिए भी है। बाकी दूसरी जगहों पर आवागमन लॉकडाउन के तहत प्रतिबंधित है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



कैसे और कहां  मिलेगा कर्फ्यू पास 

आप कर्फ्यू पास के लिए कई तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 

डीसीपी ऑफिस से कर्फ्यू पास प्राप्त करने के लिए आपको संबंधित जिला कार्यालय जाकर पास बनवाना पड़ेगा। 
 

  • जिले                                दिल्ली पुलिस का जिला ऑफिस
  • गुरुग्राम/मानेसर               दक्षिण-पश्चिम डीसीपी ऑफिस, नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत विहार, नई दिल्ली            
  • फरीदाबाद                      दक्षिण-पूर्वी डीसीपी ऑफिस, सरिता विहार, नई दिल्ली
  • गाजियाबाद                      शाहदरा डीसीपी ऑफिस, शालीमार पार्क, भोलानाथ नगर
  • नोएडा                             पूर्वी दिल्ली डीसीपी ऑफिस, आईपी एक्सटेंशन मंडावली फाजलपुर
  • सोनीपत                          बाहरी उत्तरी दिल्ली, डीसीपी ऑफिस, थाना समयपुर बादली
  • बहादुर गढ़ /झज्जर            बाहरी दिल्ली डीसीपी ऑफिस, गुरु हरिकृष्ण मार्ग पुष्पांजलि एंक्लेव पीतमपुरा

व्हाट्सएप के माध्यम से ई-पास 

व्हाट्सएप के माध्यम से ई-पास के लिए आवेदन करने के लिए, आपको अपने क्षेत्र के लिए अधिकृत मोबाइल नंबरों पर सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ एक संदेश भेजना पड़ेगा। 

संदेश में आपको व्हाट्सएप पर ये जानकारी देनी होगी : 
  • नाम
  • पता
  • आवश्यक सेवा / उद्देश्य का विवरण जिसके लिए पास चाहिए।
  • अवधि/ समय
  • आईडी कार्ड की फोटो जैसे आधार, वोटर कार्ड आदि।
  • वाहन संख्या, यदि आवश्यक हो तो ही।

आपको इसे अधिकृत व्हाट्सएप नंबर पर भेजना होगा जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा आपको ई-पास प्रदान किया जाएगा।

इन व्हाट्सएप नंबरों पर भेजनी होगी जानकारी  

  • पूर्वी जिले के लिए  : 8447200084/8375878007
  • उत्तर पूर्व जिले के लिए : 9540895489/8860425666
  • सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए : 7428336279/7428210711
  • नई दिल्ली जिले के लिए : 9540675392/9873743727
  • उत्तरी जिले के लिए : 8595298706/8595354861
  • दक्षिण पूर्वी जिले के लिए : 8595246396/8595258871
  •  पश्चिमी जिले के लिए : 9414320064/8595252581
  •  दक्षिणी जिले के लिए : 9599649266/9643150027
  • दक्षिण पश्चिम जिले के लिए : 9971518387/9971526953
  • उत्तर पश्चिमी जिले के लिए : 8595559117/8595543375

ईमेल के माध्यम से आवेदन करने के लिए

  • ईमेल के माध्यम से आवेदन करने के लिए, आपको ddma.delhi@nic.in पर ईमेल भेजना पड़ेगा। 
  • अधिकारियों द्वारा अनुरोध स्वीकार किए जाने के बाद, ये पास जारी किए जाएंगे। और ये पास लॉकडाउन के दौरान सभी दिनों के लिए मान्य हैं।
  • विभिन्न राज्य सरकारों ने कर्फ्यू पास के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं।

दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर भी बनेगा कर्फ्यू पास 

दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर कर्फ्यू पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस ने जिलों के सभी डीसीपी ऑफिस में पास बनवाने की सुविधा मुहैया करवाई थी। आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वालों को बगैर पास के हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। पुलिस की तरफ से ऐसे लोगों के लिए सभी डीसीपी ऑफिस से पास जारी करने का कार्य शुरू हो गया। लेकिन हर दिन ऑफिस में पास बनवाने वालों की भीड़ होने की वजह से पुलिस ने नई सुविधा की शुरुआत कर दी है। अब घर बैठे आवश्यक कार्यों से जुड़े लोग दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed