फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   how horrible was the night of 10th janaury in gurugram

कितनी डरावनी थी 19 जनवरी की वो रात

Thu, 19 Jan 2017 12:01 AM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 19 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
how horrible was the night of 10th janaury in gurugram

19 जनवरी, इतिहास के पन्नों में यह तारीख घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के दिन के रूप में दर्ज है। 90 के दशक आज ही के दिन ठीक 27 साल पहले कश्मीर से पंडितों का विस्थापन शुरू हुआ था। जेहादी कट्टरपंथियों के जुल्म ने उन्हें घर छोडने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


27 साल पहले की उस डरावनी रात को सोचकर आज भी कश्मीर पंडित सिरह उठते है। वर्ष 1985 के बाद से कश्मीर पंडितों को कट्टरपंथियों और आतंकवादियों से लगातार धमकियां मिलने लगी। आखिरकार 19 जनवरी 1990 को कट्टरपंथियों ने 4 लाख कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


कश्मीर से भागे सैंकड़ों पंडितों ने फरीदाबाद में शहर ली। सेक्टर दो, तीन, 55, 37, 14, 15 में ऐसे 12 सौ से ज्यादा परिवार है, जो आज भी 1990 के मंजर को याद कर सिहर उठते है। सोपोर कस्बे में स्टेशनरी और सेबों के थोक विक्रेता रहे पंडिता परिवार अब एक कमरे का मकान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कस्बे में उनका 30 एकड़ जमीन में सेब के बागान थे, चार मंजिला मकान थे, किराएदार थे। लेकिन आंतकवादियों ने सब बर्बाद कर दिया। बताया कि जब आंतकवादियों ने हमला किया तो घर का दरवाजा नहीं खुला। छह महीने के बेटे अमित और उसकी मां पिंकी तो जमीन के नीचे तहखाने में छुपाया।

उस रात रिश्तेदार कन्हैयालाल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सेक्टर तीन में बंसीलाल और कृष्णा कौल अपने भरपूर परिवार के साथ रैनाबारी में रहते थे। 1990 में चरमपंथियों ने ऐसा तनाव पैदा किया कि पड़ोसी भी उनके दुश्मन हो गए।

बड़े भाई मोतीलाल कौल को छह गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। लेकिन वे बच गए। धमकी दी गई कि पूरा परिवार कश्मीर छोड़ दे। दस दिनों के भीतर ही परिवार को कश्मीर घाटी छोडनी पड़ी। घर-बार, सामान सब पीछे छूट गया।

दो कपड़ों में बिना चप्पल पहने ही कौल परिवार ने रात के घने अंधेरे में घर छोड़ दिया। जैसे-तैसे जम्मू पहुंचे, जहां से एक फौजी की मदद से शहर आ गए। इसके बाद कभी कश्मीर जाने की हिम्मत नहीं जूटा पाएं। रूआसें कृष्णा ने बताया कि कपड़े खरीदने के लिए उसने अखबार बेचा। उन्हें बेचकर तीसरा कपड़ा खरीदा।

कहने लगी, जब बच्चियों की इज्जत लूटने की बात सुनी, तो जमीन पैरों के नीचे से खिसक गई। डिंगबर कौल यूथ फॉर पनून कश्मीर के सह-संयोजक है। वे कहते है कि 27 साल बाद आज भी इन्हें याद है कि किस तरह उन्हें अपने ही घर से निकाल दिया गया था। इनकी आंखों के सामने ही लोगों को जिंदा जला दिया गया था।


परेशानी यह  सता रही है कि उन्होंने तो जैसे-तैसे अपनी उम्र काट ली लेकिन अब उनके बच्चों का क्या होगा? कश्मीर से विस्थापित हो चुके पंडित आज जंतर-मंतर पर ‘विस्थापना दिवस’ मना रहे है। 27 साल बाद कश्मीर पंडित अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। शिकायत है कि सरकार इन्हें भूल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed