फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   how girls can prevent herself to prevent social media crime

सोशल साइट्स पर धोखे का शिकार होने से ऐसे बचें लड़कियां

Wed, 20 Jan 2016 02:08 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
how girls can prevent herself to prevent social media crime

सोशल साइट्स पर अनजान लोगों से फोटो और अन्य जानकारियां शेयर करने से परहेज करना चाहिए। विशेषकर फ्रेंड रिक्वेस्ट केवल जानकार लोगों की स्वीकार करें। नजदीकी लोग भी अधिक अपराध करते हैं।

विज्ञापन


उनसे भी सावधान रहने की जरूरत है। यह कानूनी जानकारी एसडी कन्या इंटर कॉलेज बिलासुपर में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम पुलिस की पाठशाला में दनकौर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह कालरा ने छात्राओं को दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्राओं को महिला अधिकार और कानून की जानकारी दी गई। छात्राओं ने थाना प्रभारी से सवाल भी पूछे।

पुलिस अधिकारी ने कानूनी दृष्टिकोण से जवाब देते हुए महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में सजा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के घर पर नहीं होने और अकेले होने पर विशेष सतर्कता की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर तुरंत करें डायल

how girls can prevent herself to prevent social media crime

कोई व्यक्ति यदि आपको परिजनों की दुघर्टना के संबंध में जानकारी देकर साथ चलने के लिए बोलता है तो उस पर भरोसा न करें। धैर्य के साथ परिजनों से मोबाइल पर बात करें।

यदि बात नहीं हो पा रही हो तो पड़ोसियों या रिश्तेदारों से संपर्क कर परिजनों की कुशलक्षेम की जानकारी लेनी चाहिए। बताया कि नजदीकी लोगों द्वारा भी अधिक अपराध किए जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर उनसे भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

हर हाल में लड़कियों को हिम्मत से काम लेना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर 100 नंबर और महिला हेल्पलाइन 1090 नंबर पर फोन कर सहायता लेनी चाहिए।

मिर्च स्प्रे साथ रखें लड़कियां

how girls can prevent herself to prevent social media crime

लड़कियों को मिर्च स्प्रे पास रखना चाहिए। अपनी आत्मरक्षा मजबूती से करें। अगर कोई आते जाते परेशान करता है तो उसकी सूचना तुरंत परिजनों को दें। सहन करने पर घटनाओं में बढ़ोतरी होती है।

इस मौके पर प्राचार्य ममता शर्मा ने पुलिस की पाठशाला के आयोजन के लिए पुलिस और अमर उजाला समूह का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह बालियान, प्रदीप शर्मा समेत और काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed