फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   how did Anjali get stuck under the car now delhi police will take help of Maruti engineers

कैसे कार के नीचे फंसी अंजलि: मारुति के इंजीनियर सुलझाएंगे मौत की गुत्थी, एक्सेल में बेल्ट तो नहीं फंसी थी?

Thu, 05 Jan 2023 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 10:57 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस सूत्रों की मानें तो कार बनाने वाली कंपनी के इंजीनियरों की मदद लेकर यह तय किया जाएगा कि कार में किसी इंसान के फंसने की कहां जगह हो सकती है। 

विज्ञापन
how did Anjali get stuck under the car now delhi police will take help of Maruti engineers
Kanjhawala Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंझावला इलाके में मारुति बलेनो कार के नीचे फंसकर अंजलि किस तरह 13 किलोमीटर मीटर तक घिसटती चली गई, पुलिस समेत जांच एजेंसियों के लिए अब भी यह पहेली है। पुलिस, क्राइम टीम के अलावा एफएसएल के विशेषज्ञों ने कार की गहनता से पड़ताल की है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि अंजलि कैसे कार में फंसकर इतनी दूर तक घिसटती चली गई।

विज्ञापन

कोई कार के एक्सेल में अंजलि की बेल्ट फंसने की थ्योरी बता रहा है तो कोई उसका पैर एक्सेल रॉड में फंसने को कारण बता रहा है। अब पुलिस इस स्थिति से निपटने और स्पष्ट करने के लिए मारुति कंपनी के इंजीनियरों की मदद लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने कंपनी को एक पत्र लिख दिया है। इसमें कहा गया कि कार को डिजाइन करने वाले इंजीनियर पुलिस की मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस सूत्रों की मानें तो कार बनाने वाली कंपनी के इंजीनियरों की मदद लेकर यह तय किया जाएगा कि कार में किसी इंसान के फंसने की कहां जगह हो सकती है। इंजीनियरों की टीम यह तय करेगी कि कार के कौन से हिस्से में अंजलि का शरीर फंसा होगा और किन हालात में शव इतनी दूर घिसटता रहा होगा।

विज्ञापन

आरोपियों की कार का निरीक्षण करेगी टीम
इसके अलावा कार बनाने वाले इंजीनियरों की टीम आरोपियों की मारुति बलेनो कार का भी निरीक्षण करेगी। टीम यह बताएगी कि कार के मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई। यदि ऐेसी संभावनाएं मिली तो पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। हालांकि फिलहाल पुलिस को कार के मूलरूप से छेड़छाड़ का पता नहीं चला है।

इस बात का भी पता करने का प्रयास किया जाएगा कि कहीं जानबूझकर तो अंजलि को कार से कुचलने का प्रयास नहीं किया गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि ऐसी संभावनाएं मिली पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed