{"_id":"642073a8c9768a3cac0af805","slug":"house-caught-fire-due-to-short-circuit-in-ac-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: एसी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: एसी में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं
Sun, 26 Mar 2023 10:02 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:02 PM IST
सार
घर में धुआं अधिक होने के चलते मास्क व ऑक्सीजन के सहारे दमकल कर्मी घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने खिड़कियां खोल कर धुंआ निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा सेक्टर-36 के सी ब्लॉक में एक तीन मंजिला मकान में रविवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसके बाद पूरे मकान में धुआं फैल गया। घर के लोग किसी तरह से सकुशल बाहर निकल गए। सूचना पर दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि मौके पर धुआं अधिक था, इसलिए मास्क व ऑक्सीजन के सहारे दमकल कर्मी घर के अंदर दाखिल हुए। खिड़कियां खोल कर धुंआ निकाला गया और आग पर काबू पाया। वहीं गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन