फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hotel owner involved with Chief Secretary to misdeed a girl in Andaman Sandeep Singh arrested from Karnal

Delhi: अंडमान के सामूहिक दुष्कर्म मामले मुख्य सचिव के साथ होटल मालिक भी था शामिल, संदीप करनाल से गिरफ्तार

Tue, 15 Nov 2022 03:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Nov 2022 03:04 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव के अनुसार, अंडमान एंड निकोबार में युवती ने एक नंवबर, 22 को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Hotel owner involved with Chief Secretary to misdeed a girl in Andaman Sandeep Singh arrested from Karnal
होटल मालिक संदीप सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंडमान एंड निकोबार के हाईप्रोफाइल दुष्कर्म के मामले में इनामी होटल मालिक को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के इस मामले में तत्कालीन मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण के साथ होटल मालिक संदीप सिंह उर्फ रिंकू समेत तत्कालीन श्रम आयुक्त शामिल था। आरोपी संदीप सिंह को करनाल, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। अंडमान एंड निकोबार पुलिस ने होटल मालिक पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। तीसरा आरोपी तत्कालीन श्रम आयुक्त अभी भी फरार है। दिल्ली पुलिस ने अंडमान पुलिस को संदीप की गिरफ्तारी को लेकर सूचना दे दी है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव के अनुसार, अंडमान एंड निकोबार में युवती ने एक नंवबर, 22 को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पीड़ित युवती ने अंडमान के उस समय के मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण, होटल मालिक संदीप सिंह और तत्कालीन श्रम आयुक्त रिषि पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। अंडमान पुलिस ने मुख्य सचिव को गिरफ्तार कर लिया था। संदीप सिंह व रिषि फरार थे। अंडमान एंड निकोबार पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। वहां की पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस समेत अन्य राज्यों की पुलिस से सहायता मांगी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए अपराध शाखा में तैनात एसीपी नरेश सोलंकी की देखरेख में इंस्पेक्टर विजयपाल दहिया, एसआई योगेश तंवर व एसआई राजेश बसौया की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार व ऋषिकेश समेत कई जगहों पर 100 से ज्यादा होटल व गेस्ट हाउस की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एसआई योगेश तंवर को सूचना मिली कि आरोपी संदीप सिंह करनाल में है। पुलिस टीम ने आरोपी संदीप को करनाल से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कैब से भुवनेश्वर, उड़ीसा भागने की फिराक में था। फरारी के दौरान आरोपी कोलकाता, दिल्ली, पंजाब में छिपता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर हुई सुनवाई
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली एक रिट याचिका पर मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट की पोर्ट ब्लेयर सर्किट बेंच ने सुनवाई की। न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार और न्यायमूर्ति रवींद्रनाथ सामंत की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलील सुनी और सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी। दुष्कर्म पीड़ित के वकील पथिक दास ने कहा कि इस मामले में बुधवार को अपराह्न तीन बजे फिर सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed