{"_id":"6ab7c932cdf56d97c70e8e62","slug":"hostel-accommodation-allotted-to-422-students-at-jnu-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-156651-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू में 422 छात्रों को हॉस्टल आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू में 422 छात्रों को हॉस्टल आवंटित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के डीन ऑफ स्टूडेंट्स (डीओएस) ने हॉस्टल आवंटन को लेकर सूचना जारी की है। डीओएस ने 276 छात्र (बॉयज) को सिंगल सीटर रूम आवंटित कर दिए हैं। इसमें नर्मदा, सतलुज, कावेरी, पेरियार, लोहित, ताप्ती, सतलुज, बराक और झेलम सहित कई दूसरे हॉस्टल शामिल है। इसके लिए आवंटन की प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी। जबकि 146 छात्राओं को शिप्रा, ताप्ती, बराक, गोदावरी, कोयना, गंगा और चंद्रभागा में रूम आवंटित किए गए हैं। साथ ही 139 छात्राओं और 269 छात्र (बॉयज) की संभावित सूची भी जारी की है। इसके अलावा छात्रों को डॉरमेट्री भी आवंटित की गई है।