फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hospitals prepared to tackle swine flu; situation currently normal

Delhi NCR News: स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अस्पताल तैयार, फिलहाल स्थिति सामान्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
-अस्पतालों में जरूरी दवाओं और इलाज की व्यवस्था की गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। मौसम में बदलाव के साथ फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्वी दिल्ली के अस्पतालों ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पतालों में जरूरी दवाओं व इलाज की व्यवस्था की गई है। फिलहाल स्वाइन फ्लू के गंभीर मामले सामने नहीं आए हैं, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार मौसम बदलने के दौरान एच1एन1, एच3एन2 व अन्य वायरल संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं।
जीटीबी अस्पताल के डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है, लेकिन जरूरी तैयारियां पूरी हैं। ओपीडी में भी स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं है। पहले से बीमार मरीजों को ठीक होने में एक सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन

कड़कड़डूमा स्थित निजी अस्पताल की डॉ. लवलीन शर्मा ने बताया कि एच1एन1, एच3एन2 व अन्य वायरल संक्रमण के मरीज सामने आ रहे हैं। अस्पताल में करीब चार-पांच स्वाइन फ्लू के मरीज भर्ती हैं, जिनमें एक-दो बुजुर्ग मरीज आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत गंभीर नहीं है। स्वाइन फ्लू में तेज बुखार व गले में दर्द जैसे लक्षण होते हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से तुरंत जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed