फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hospitalized AAP leader Satyendar Jain discharged from hospital

Delhi: अस्पताल में भर्ती आप नेता सत्येंद्र जैन को मिली छुट्टी, लंबे समय के बाद जाएंगे घर

Tue, 06 Jun 2023 09:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Jun 2023 09:59 PM IST
सार

स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें पहले लोकनायक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें अपोलो अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। सेहत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ऐसे में लंबे समय के बाद सत्येंद्र जैन घर जाएंगे।

विज्ञापन
Hospitalized AAP leader Satyendar Jain discharged from hospital
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को स्वस्थ होने पर अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तिहाड़ जेल प्रशासन ने अस्पताल में ही उनकी कागजी कार्रवाई की। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन दिल्ली की तिहाड़ जेल में काफी समय से बंद थे। इसी दौरान जेल के शौचालय में गिरने के बाद उन्हें दीनदयाल अस्पताल में लाया गया था। वहां स्थिति खराब होने के बाद लोक नायक अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से उन्हें अपोलो अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर उपचार के दौरान उनके हालत में सुधार के बाद रविवार देर रात छुट्टी दे दी गई है। सूत्रों की माने तो अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसाेदिया की पत्नी की सेहत में सुधार
दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी की हालत पहले से बेहतर है। फिलहाल वह जीबी पंत अस्पताल के डॉक्टर की निगरानी में हैं। उनका न्यूरोलॉजी विभाग में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed