{"_id":"5cf2e11bbdec22071b38b60d","slug":"hospital-denied-to-assist-scorching-by-fire-patient-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली के अस्पताल से जबरन दे दी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली के अस्पताल से जबरन दे दी छुट्टी
Sun, 02 Jun 2019 02:03 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:03 AM IST
सार
- महिला का आरोप, बाबूगढ़ पुलिस ने भी सुरक्षा देने से किया मना, दुष्कर्म के 16 आरोपियों में एक भी गिरफ्तार नहीं
विज्ञापन
doctor
विस्तार
आग से झुलसी हालत में दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता को जबरन छुट्टी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने यह आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि गले का जख्म भी नहीं भरा है, जबकि एक सप्ताह बाद उसकी सर्जरी होनी है। उसने बाबूगढ़ पुलिस पर भी सुरक्षा देने से मना करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला के लिव पार्टनर ने बताया कि फिलहाल महिला मुरादाबाद में उसके रिश्तेदार के यहां रह रही है। शनिवार को उसका बयान लेने के लिए बाबूगढ़ इंस्पेक्टर मुरादाबाद आए, लेकिन बिना बयान लिए उसके पुराने मकान पर नोटिस चस्पा कर लौट गए।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि इस महिला ने बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के 16 लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महिला ने आत्मदाह की कोशिश की थी, तब उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जबरन किसी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया जाता है। अगर मरीज स्वस्थ हो रहा है तो उसे सरकारी अस्पताल में नहीं रख सकते हैं। यहां पहले से ही ज्यादा मरीज हैं।