फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hospital asked for money after death

मौत के बाद भी अस्पताल नहीं लौटा रहा था लाश, पर क्यों?

Sun, 23 Mar 2014 09:56 PM IST
Updated Sun, 23 Mar 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
Hospital asked for money after death

ये मामला फरीदाबाद की नीलम का है। 14 मार्च को नीलम की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। उसे सेक्टर-21 स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसके दिमाग की नस फट गई है। पीड़िता का 15 व 16 मार्च को ऑपरेशन भी किया गया लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद पीड़िता की ओर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं की गई। इसके बाद 19 मार्च को फिर से नीलम की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि उसके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि नीलम की मौत इसी दिन हो चुकी थी।

विज्ञापन

'पैसे बनाने के लिए मरीज को रखा वैंटिलेटर पर'

Hospital asked for money after death

मृतका के भाई जोगिंदर का कहना है कि नीलम के कोई प्रतिक्रिया न करने के बाद भी अस्पताल ने अपने पैसे बनाने के लिए उसे वेंटिलेटर पर रखा। जोगिंद्र ने बताया कि रविवार को जब उसने शव देने के लिए कहा तो अस्पताल ने बताया कि 3.10 लाख रुपये और देने होंगे। इसके बाद ही शव को दिया जाएगा। इस पर परिजन अस्पताल प्रबंधन पर बिफर पड़े। क्योंकि पहले ही 3.80 लाख रुपये जमा कराए जा चुके थे।

परिजनों ने जमकर बवाल काटा

Hospital asked for money after death

परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे से अधिक अस्पताल में हंगामा होता रहा। ऐसे में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक प्रतिनिधि ने पीड़ित पक्ष को नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने का आश्वासन देकर शव सौंप दिया।

इस दौरान इस मामले पर अस्पताल के एमएस डॉ. हलाल अहमद और प्रवक्ता धनंजय चौहान से कई बार फोन व एसएमएस कर संपर्क किया गया। लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में किसी भी प्रकार का बयान नहीं दिया गया। वहीं सेक्टर-21 चौकी पुलिस के अनुसार परिजनों का हंगामा शांत करा दिया गया था। परिजनों की ओर से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed