फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Horn playing against unnecessary 'Knot Hank' campaign.

सड़क पर बेवजह हॉर्न बजाने के खिलाफ 'डू नॉट हांक' मुहिम

Thu, 31 Dec 2015 06:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 31 Dec 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
Horn playing against unnecessary 'Knot Hank' campaign.

शहर में 80 फीसदी ध्वनि प्रदूषण बेवजह बजने वाले वाहनों के हॉर्न से है। ‘द अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन’ इसके खिलाफ अभियान चलाएगी। इसकी शुरूआत हुडा सिटी सेंटर चौक से शुक्रवार को होगी।

विज्ञापन


बता दें कि संस्था दिल्ली में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन चला रही है। फाउंडेशन  ‘डू नॉट हांक’ मुहिम शुरू करने जा रही है। इसके तहत चालकों को हुडा सिटी सेंटर चौक स्थित रेड लाइट पर हॉर्न बजाने के नुकसान के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही वाहनों पर डू नॉट हॉक का स्टीकर भी लगाया जाएगा। ताकि, अधिक संख्या में लोग जागरूक हों।  फाउंडेशन के सदस्य हाथों में पोस्टर और बैनर लगे चौराहे पर खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में दिखा मुहिम का असर

Horn playing against unnecessary 'Knot Hank' campaign.

द अर्थ सेवियर्स के संस्थापक अध्यक्ष रवि कालरा ने बताया कि दिल्ली में बढ़ती ध्वनि प्रदूषण की समस्या के कारण डू नॉट हांक अभियान शुरू किया गया।

आज वहां इसके स्तर में 50 फीसदी की कमी है। आने वाले दिनों में गुड़गांव में भी ऐसा ही होगा। कालरा ने बृहस्पतिवार को शहर के शमा टूरिज्म कांप्लेक्स में अभियान के बारे में मीडिया को जानकारी दी।

वह गुड़गांव के गांव बंधवाड़ी गुरुकुल भी चलाते हैं। जहां मानसिक रोगियों का भरण-पोषण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed