फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Honeytrap make video and Blackmail, arrested three women including six by crime branch in new delhi

पहले फ्लैट पर बुलाया फिर पीटकर उतरवाए कपड़े और युवती संग बना लिया MMS, बाद में जो हुआ वो...

Tue, 10 Apr 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
 Honeytrap make video and Blackmail, arrested three women including six by crime branch in new delhi

प्रेमजाल में फंसाकर लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले गैंग को अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपियों में एक लोकल टीवी चैनल का पत्रकार व तीन युवतियों समेत छह लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


पुरुष आरोपियों की पहचान मास्टर माइंड मो. समीर सिद्दीकी, संजय उर्फ साहिल मलिक और सूरज के रूप में हुई है।  पुलिस की मानें तो गैंग लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर एक फ्लैट में बुलाता था।
विज्ञापन


वहां आपत्तिजनक स्थिति में उनकी फोटो व वीडियो बना ली जाती थी। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूली जाती थी। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि कंप्यूटर प्रोफेशनल अरविंद गुप्ता (बदला हुआ नाम) ने अपराध शाखा से जबरन वसूली की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद के मुताबिक, व्हाट्सऐप पर उससे दोस्ती कर कंप्यूटर ठीक करने के लिए उसे  केशवपुरम स्थित फ्लैट पर बुला लिया। वहां बुलाने वाली युवती आपत्तिजनक स्थिति में उसके सामने आ गई।

 Honeytrap make video and Blackmail, arrested three women including six by crime branch in new delhi
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र

इसी दौरान उसके बाकी साथी भी आ गए। आरोपियों ने अरविंद की पिटाई कर उसके भी कपड़े उतरवाकर लड़की के साथ वीडियो बना ली। बाद में ब्लैकमेल कर उससे पांच लाख की मांग की।

उससे 17 हजार रुपये छीनने के बाद एटीएम कार्ड से 25 हजार रुपये भी निकाल लिये। अरविंद से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। एक युवक जांच के लिए पहले फ्लैट पर भेजा गया।

बाद में छापा मारकर तीनों आरोपियों व तीनों युवतियों को दबोच लिया गया। समीर खुद को पत्रकार बताकर मीडिया में खबर छापने की बात करता था। वहीं साहिल खुद को पुलिसकर्मी बताकर रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था।

पुलिस ने समीर व साहिल को दो दिन की रिमांड पर लिया है, बाकी सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पिछले काफी समय से यह धंधा कर रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से इस तरह के सात मामले सुलझे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed