{"_id":"368810c203e8697ff54232ea9a2f8f47","slug":"honda-city-car-was-stolen-in-new-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन से मिली चोरी हुई होंडा सिटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन से मिली चोरी हुई होंडा सिटी कार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के इंद्रपुरी थाना पुलिस ने कार में छूटे एक मोबाइल फोन की मदद से चोरी की गई एक होंडा सिटी कार बरामद कर ली है। पुलिस सर्विलांस के जरिये नई दिल्ली स्टेशन के पार्किंग से कार बरामद की गई। बदमाशों ने कार चोरी के बाद उसे यहां पार्र्क कर दिया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक डीडीए फ्लैट टोडापुर निवासी परमवीर का प्रिंटिंग प्रेस का काम है। शनिवार रात परमवीर ने अपनी होंडा सिटी कार को घर के बाहर पार्क कर दिया। देर रात उसे पता चला कि उसका फोन कार के अंदर छूट गया है। वह फोन लेने के लिए कार के पास आया। लेकिन उसकी कार गायब थी।
विज्ञापन
परमवीर ने तुरंत घटना की जानकारी 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि परमवीर के दो फोन कार के अंदर ही रह गए थे। पुलिस ने दोनों नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। इसमें पता चला कि परमवीर का एक फोन बंद है, जबकि दूसरा फोन चालू है। फोन की लोकेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आ रही थी, जिसके जरिये पुलिस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पार्किंग में पहुंची। वहां पुलिस को परमवीर की होंडा सिटी कार मिल गई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि जिस फोन को सर्विलांस कर पुलिस कार तक पहुंची थी वह फोन सीट के नीचे गिरा था, जबकि परमवीर का एक फोन कार से गायब था। पुलिस को आशंका है कि बदमाश कार चोरी करने के बाद उसे र्नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कर चले गए। जिसे बाद में बदमाश बेचने का प्रयास करते।