फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   honda chowk, jaipur flyover will start soon

होंडा चौक पर जयपुर की ओर जाने वाला फ्लाईओवर जल्द होगा चालू

Tue, 07 Mar 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 07 Mar 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
honda chowk, jaipur flyover will start soon
Flyover

होंडा चौक के फ्लाईओवर का दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाला हिस्सा बन कर लगभग तैयार हो गया है। होंडा चौक पर निर्माण के चलते इस फ्लाई ओवर पर जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को डाइवर्ट किया जाएगा। 

विज्ञापन


दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के होंडा चौक पर फ्लाई ओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। निर्माण करने वाली कंपनी ने दिल्ली की ओर से जाने वाले फ्लाई ओवर के हिस्से को तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


जिस पर जल्द ही दूसरी साइट के फ्लाई ओवर के हिस्से को बनाने की प्रकिया तेज करने के लिए वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। फ्लाईओवर के दूसरे साइड का काम जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका काम अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस साइड का अभी तक 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसका काम पूरा होने के बाद होंडा चौक पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

फ्लाईओवर के बीच में आने वाले रेस्टोरेंट को हटाने के लिए कवायद शुरू है। जयपुर से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक जब फ्लाईओवर पर पर चढ़ने के लिए डायवर्ट रूट से गुजरेगा तो ट्रैफिक की रफ्तार कम होगी।


जिसके कारण जाम लगने की  संभावना भी बढ़ जाएगी। दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन उसी रास्ते से गुजरेंगे जहां से अब तक गुजर रहे थे। डीसीपी ट्रैफिक बलबीर का कहना है कि राजीव चौक पर निर्माण कार्य के चलते पूरी इसे तरह से बंद किया जाएगा। इससे लगने वाले जाम व ट्रैफिक प्लान को लेकर जल्द ही ट्रैफिक पुलिस एनएचएआई के साथ बैठक करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed